Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ram Temple Ayodhya: पौष पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में दर्शन के लिए राम मंद‍िर पहुंच रहे लोग, एक-एक क‍िलोमीटर लंबी लगी कतारें

Ayodhya Ram Mandir आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया क‍ि आज पौष पूर्णिमा का पर्व है जिसमें लोग पवित्र स्नान करते हैं। बड़ी संख्या में लोग पैदल चलकर आ रहे हैं। एक-एक किलोमीटर लंबी दो कतारें लग गई हैं। लोगों को सामान सार्वजनिक सुविधा केंद्र (पीएफसी) में रखना होता है... लोगों की चेकिंग भी की जाती है।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Thu, 25 Jan 2024 08:13 AM (IST)
Hero Image
पौष पूर्णिमा के पर्व के अवसर पर राम मंद‍िर में बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे लोग।

एएनआई, अयोध्या। अयोध्‍या में प्रभु श्रीराम के दर्शन के ल‍िए भक्‍तों में जबरदस्‍त उत्‍साह बना हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन राम मंदिर में श्री रामलला के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को पौष पूर्णिमा के पर्व के अवसर पर राम मंदिर में लोग बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया क‍ि आज पौष पूर्णिमा का पर्व है जिसमें लोग पवित्र स्नान करते हैं। बड़ी संख्या में लोग पैदल चलकर आ रहे हैं। एक-एक किलोमीटर लंबी दो कतारें लग गई हैं। लोगों को सामान सार्वजनिक सुविधा केंद्र (पीएफसी) में रखना होता है... लोगों की चेकिंग भी की जाती है।

दर्शन अवधि को बढ़ाया गया

अयोध्या में अपने भव्य, नव्य और दिव्य मंदिर में विराजे बालकराम के दर्शन की लालसा जनज्वार का रूप ले चुकी है। श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित संख्या शासन-प्रशासन के लिए लगातार चुनौती बनी हुई है। दर्शनार्थियों के इसी उत्साह और उल्लास के कारण श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नियमों में बदलाव कर दर्शन अवधि को बढ़ाकर शाम सात से रात 10 बजे तक करना पड़ा, जबकि आम दिनों (प्राण प्रतिष्ठा से पहले) में शाम सात बजे मंदिर बंद हो जाता था।

दूसरे द‍िन तीन लाख भक्‍तों ने क‍िए रामलला के दर्शन

दूसरे दिन तीन लाख भक्तों ने रामलला के दर्शन किए। वहीं, मंगलवार को राम मंदिर को 3.17 करोड़ रुपए भक्तों से दान स्वरूप मिले। भीड़ प्रबंधन के लिए मंगलवार को यहां पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ एवं उनकी टीम के सहयोग में पीएमओ से भी अधिकारी भेजे गए थे। रामजन्मभूमि के कंट्रोल रूम में हुई सीएम योगी की बैठक के बाद कुछ नई व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए चार होल्डिंग एरिया बना दिए गए हैं। यहां से 150-200 की संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था मंदिर की ओर रवाना किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: वर्ष के अंत तक भव्यता के सर्वोच्च शिखर पर होगा श्रीराम मंदिर, तीनों तल का काम पूरा होने के बाद 161 फीट होगी ऊंचाई

यह भी पढ़ें: अयोध्या में लगातार बढ़ती जा रही श्रद्धालुओं की संख्या, भीषण ठंड और खचाखच भीड़ से हो रही सांस की समस्या