Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा 50 सीटें जीती तो ले लेंगे संन्यास', सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने BJP को दी चुनौती

फैजाबाद सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 50 सीटें जीती तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। कहा कि समाजवादी पार्टी की ही जीत होगी। सरकार पुलिस व सरकारी मशीनरी का बेजा दुरुपयोग चुनाव जीतने के लिए सत्ता पक्ष करेगा।

By Anand Mohan Pandey Edited By: Aysha Sheikh Updated: Wed, 14 Aug 2024 08:26 PM (IST)
Hero Image
फैजाबाद सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद। फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा को ललकारा है। कहा कि अगर 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 50 सीटें जीती तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। लोकसभा चुनाव में अयोध्या से भाजपा को कड़वा स्वाद चखाने वाले सांसद भाजपा की आंखों की किरकिरी बने हुए हैं।

सांसद बनने से रिक्त हुई विधानसभा सीट मिल्कीपुर से उपचुनाव में उनके पुत्र अजीत प्रसाद को सपा के टिकट पर लड़ने की चर्चा है। उस सीट पर उन्हें पटखनी देकर पार्टी को जिताने की जिम्मेदारी स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभालने से यह सीट प्रदेश के उपचुनाव वालीं 10 सीटों में से सबसे हाट सीट में गिनी जाने लगी है।

समाजवादी पार्टी की ही जीत होगी: अवधेश

यही वजह है कि 15 दिन में तीसरी बार मुख्यमंत्री 18 अगस्त को नरेंद्रदेव कृषि विवि में आयोजित रोजगार मेले में हिस्सा लेने आ रहे हैं। बार-बार मुख्यमंत्री के आने के बाद भी अवधेश प्रसाद जीत को लेकर संशकित नहीं हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी की ही जीत होगी। सरकार, पुलिस व सरकारी मशीनरी का बेजा दुरुपयोग चुनाव जीतने के लिए सत्ता पक्ष करेगा। इतिहास को गवाह बताते हुए कहा कि सरकार व जनता की लड़ाई में जीत हमेशा जनता की होती है।

ये भी पढ़ें - 

इधर CM Yogi मिल्कीपुर में, उधर अवधेश साथ Akhilesh ने बिछाई उपचुनाव की बिसात; किसे मिलेगा टिकट?

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर