Move to Jagran APP

UP Monsoon Update: अब यूपी में होगी झमझम बारिश, प्री मानसून ने दी दस्तक; तामनाम में आएगी गिरावट

भीषण गर्मी से लोगों का हाल बुरा था। लू की चपेट में आने से कई लोगों की मौत भी हो गई है। इसी बीच झमझम बारिश ने राहत दी है। शनिवार को हुई वर्षा के बाद तापमान में भी कमी आ गई है। वहीं कई क्षेत्रों में लोगों की परेशानियां भी बढ़ गईं। विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां मार्ग का चौड़ीकरण हो रहा है।

By Navneet Srivastava Edited By: Aysha Sheikh Published: Sat, 22 Jun 2024 07:18 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jun 2024 07:18 PM (IST)
अब यूपी में होगी झमझम बारिश - जागरण

जागरण संवाददाता, अयोध्या। शनिवार को हुई बरसात से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिल गई। माना जा रहा कि आगामी दो दिनों तक प्री मानसून बरसात का क्रम चलता रहेगा। वहीं 25-26 को भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। शनिवार को हुई वर्षा के बाद तापमान में भी कमी आ गई है। वहीं कई क्षेत्रों में लोगों की परेशानियां भी बढ़ गईं। विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां मार्ग का चौड़ीकरण हो रहा है।

शुक्रवार को भी हल्की बारिश हुई थी, लेकिन शनिवार को 35.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। लोगों ने बरसात का खूब आनंद भी लिया। मानसून सीजन में पहली बार मध्यम स्तर की बरसात में कई स्थानों पर बच्चे खेलते हुए भी दिखे। अग्रसेन तिराहा से रायबरेली व प्रयागराज बाईपास तक हालात बेहद नारकीय हो गए। दोनों ही मार्गों पर सीवर लाइन बिछाई जा रही है।

25 व 26 जून को वर्षा की संभावना

इस कारण मार्ग को खोदा गया है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया। लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्री मानसून वर्षा का क्रम चलता रहेगा। विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि दो दिनों तक प्री मानसून बरसात होगी। 25 व 26 जून को 60 मिलीमीटर से ज्यादा वर्षा की संभावना है।

यह 24 जून की शाम तक मानसून का प्रवेश हो जाएगा। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 37 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। बादल छाने के कारण रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई। अधिकतम आर्द्रता 73 व न्यूनतम 44 प्रतिशत रही।

ये भी पढ़ें - 

UP By-Election: विधानसभा उपचुनाव में ये 2 सीटें BJP से मांगेगी RLD, त्रिलोक त्यागी ने दिया बड़ा हिंट

'यूक्रेन सीमा पर...' 70 हजार रुपये प्रतिमाह कमाने गया था रूस, वापस लौटा शव; पिता ने बताई विदेशी चकाचौंध की सच्चाई


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.