Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के पहले देश में निकलेगी संतों की यात्रा, तैयारी शुरू

राम मंदिर के भव्य व दिव्य गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 15 से 24 जनवरी के मध्य में निर्धारित तिथि पर होगी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्टराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व सहयोगी संगठन तैयारी में जुटे हैं। देश में राममय वातावरण सृजित करने की रणनीति तैयार हो रही है। इस कड़ी में देश में संतों की यात्राएं निकाली जाएंगी। टोलियों में संत गांव-गांव में जाएंगे।

By Jagran NewsEdited By: Paras PandeyUpdated: Mon, 18 Sep 2023 06:59 AM (IST)
Hero Image
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के पहले देश में निकलेगी संतों की यात्रा (फाइल फोटो)

प्रवीण तिवारी,अयोध्या। राम मंदिर के भव्य व दिव्य गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 15 से 24 जनवरी के मध्य में निर्धारित तिथि पर होगी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व सहयोगी संगठन तैयारी में जुटे हैं। देश में राममय वातावरण सृजित करने की रणनीति तैयार हो रही है। इस कड़ी में देश में संतों की यात्राएं निकाली जाएंगी। टोलियों में संत गांव-गांव में जाएंगे। यात्रा का संयोजन बजरंग दल ने किया है। विस्तृत रूपरेखा के बाद यात्रा का कार्यक्रम सार्वजनिक होगा। 

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल ने बताया कि संतों की ये यात्राएं विश्व हिंदू परिषद की शौर्य यात्रा के अलावा होंगी। संतों की यात्रा को उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा का अहम हिस्सा बताया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा तिथि के लिए पीएम को दो बार पत्र भेजा गया है। पहले पत्र में 15 से 24 जनवरी के मध्य समय मांगा गया है। दूसरे पत्र में 22 जनवरी को विशिष्ट मुहूर्त के बारे में उन्हें जानकारी दी गई।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर