Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maha Kumbh: महाकुंभ जाने वालों के लिए खुशखबरी, UP परिवहन ने बनाया ऐसा मास्‍टर प्‍लान; नहीं होगी बसों की कमी

MahaKumbh 2025 महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने महाकुंभ के लिए एक ऐसा मास्टर प्लान तैयार किया है जिससे बसों की कमी नहीं होगी। तीन चरणों में बसों का संचालन किया जाएगा। पहले चरण में 12 जनवरी से 23 जनवरी तक लगभग 150 बसें चलेंगी। दूसरे चरण में 24 जनवरी से 7 फरवरी तक 210 बसें चलेंगी।

By Ganesh Srivastava Edited By: Vivek Shukla Updated: Wed, 25 Sep 2024 07:45 PM (IST)
Hero Image
परिवहन निगम के अयोध्या डिपो से संचालित होती बसें। जागरण आर्काइव

जागरण संवाददाता, अयोध्या। परिवहन निगम ने प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार तीन चरणों में बसों का संचालन किये जाने की योजना बनाई गई है। योजना को इस तरह मूर्त रूप दिया जा रहा है, जिससे प्रमुख स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं को आवागमन के लिए बसों की कमी न अखरे।

अयोध्या परिक्षेत्र के विभिन्न प्वाइंटों से इन बसों का संचालन किया जाएगा। सभी प्वाइंटों पर ऐसी व्यवस्था होगी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए व्यापक स्तर पर होमवर्क किया जा रहा है।

महाकुंभ के लिए बसों के संचालन का प्रथम चरण 12 जनवरी से शुरू होगा जो 23 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान अयोध्या परिक्षेत्र से श्रद्धालुओं के लिए लगभग 150 बसों को संचालित करने की योजना बनाई गई है, हालांकि इसे अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है, जिसके पीछे परिवहन अधिकारी मुख्यालय से बसों के आवंटन का निर्धारित न होना बताते हैं।

इसे भी पढ़ें-ओडिशा से आई थी RSS को आतंकी संगठन बताने वाली किताब, नकली नोट छापने वाले गिरोह के सरगना ने खोले राज

प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश से तीन हजार बसों का संचालन प्रयागराज स्थित झूसी व बेला कछार के लिए होगा। इन्ही स्थलों पर बसों का अस्थाई ठहराव स्थल बनाया गया है। सबसे महत्वपूर्ण महाकुंभ का दूसरा चरण होगा, जिसमें सर्वाधिक श्रद्धालु महाकुंभ के प्रमुख स्नान पर्वों में शामिल होने के लिए जाएंगे।

दूसरा चरण 24 जनवरी से शुरू होगा, जो सात फरवरी को समाप्त होगा। दूसरे चरण के लिए मुख्यालय से बसों का आवंटन निर्धारित कर दिया गया है। अयोध्या परिक्षेत्र से दूसरे चरण में सर्वाधिक 210 बसों का संचालन निर्धारित अवधि के लिए विभिन्न प्वाइंटों से किया जाएगा।

तीसरा चरण आठ फरवरी से शुरू होगा जो 27 फरवरी को समाप्त होगा। तीसरे चरण में अयोध्या परिक्षेत्र से प्रयागराज के लिए लगभग 150 बसों का संचालन किया जाएगा।

बोले क्षेत्रीय प्रबंधक

अयोध्या क्षेत्रीय प्रबंधक-परिवहन निगम विमल राजन ने कहा कि महाकुंभ के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसका ध्यान रखते हुए पहली बार तीन चरणों में बसों के संचालन की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर वासियों को दशहरा तक मिल जाएगा एक और बाईपास फोरलेन