Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Azamgarh News: फिर सरयू नदी में छोड़ा गया 115667 क्यूसेक पानी, सहबदिया में कटान जारी

आजमगढ़ के सगड़ी तहसील में सरयू नदी में जलस्तर में कमी जारी है। बाढ़ से कई गांवों के रास्ते डूब गए हैं। निजी नाव के जरिए आवागमन हो रहा है। हरे चारे की कमी बनी हुई है। गिरजा शारदा और सरयू बैराजों से पानी छोड़ने के बावजूद जलस्तर में 14 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। कई गांवों में नाव संचालन किया जा रहा है।

By Anil Mishra Edited By: Shivam Yadav Updated: Fri, 04 Oct 2024 01:50 AM (IST)
Hero Image
आजमगढ़ : देवारा के जमुवारी के पास नाव से आवागमन करते ग्रामीण। जागरण

संवाद सूत्र, आजमगढ़। सगड़ी तहसील के उत्तर देवारा में बहने वाली सरयू नदी में घटाव जारी है। रास्तों के डूबने से आवागमन के लिए निजी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। सहबदिया में धीमी गति से कटान जारी है। 

हरे चारे का संकट अभी भी बरकरार है, जिनका बांध के दक्षिण खेत है, वे लोग नाव से चारा ले जा रहे हैं। बाकी की परेशानी बनी हुई है। इस बीच 87वें दिन गिरजा, शारदा व सरयू बैराजों से 1,15,667 क्यूसेक पानी छोड़ने का कोई प्रभाव नहीं दिखा। 24 घंटे में जलस्तर में 14 सेंटीमीटर की कमी रिकार्ड की गई।

जमुआरी, बूढ़नपट्टी, बांका, चक्की, सोनौरा, बेलहिया सहित दर्जन भर से ज्यादा गांवों के रास्ते डूबने से आवागमन के लिए जमुआरी सहित कई स्थानों पर नाव का संचालन किया जा रहा है। 

अब तक दो करोड़, 23 लाख, एक हजार, 184 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। बीच में 18वें दिन 25 जुलाई, 55वें दिन एक सितंबर, 66वें दिन 12 सितंबर, 79वें दिन 25 सितंबर व 86वें दिन दो अक्टूबर को पानी नहीं छोड़ा गया। 

मुख्य गेज स्थल बदरहुआ नाले के पास खतरा निशान 71.68 मीटर है। बुधवार को यहां पर जलस्तर 71.38 मीटर रिकार्ड किया गया, जबकि गुरुवार को 71.24 मीटर रहा। इस प्रकार नदी खतरा निशान से 44 सेमी नीचे बह रही।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें