Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Azamgarh News: स्कॉर्पियो और कार की टक्कर में पूर्व प्रधान की मौत, पुत्र समेत दो घायल

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। हादसा गुरुवार रात को हुआ जब एक कार और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय रमाकांत सिंह के रूप में हुई है जो पूर्व प्रधान थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Anil Mishra Edited By: Shivam Yadav Updated: Fri, 13 Sep 2024 03:38 AM (IST)
Hero Image
आजमगढ़: घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़। जागरण

संवाद सहयोगी, बलरामपुर/आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के खोजापुर के पास गुरुवार की रात कार और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में कार सवार पूर्व प्रधान महाराजगंज थाना क्षेत्र के करमहा डेंगुर गांव निवासी 65 वर्षीय रमाकांत सिंह की मौत हो गई। इस हादसे में कार चालक पुत्र दुर्गविजय सिंह और पड़ोसी गांव देवारा कदीम गांव निवासी बृजेश घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। 

दुर्ग विजय सिंह के पिता रमाकांत सिंह की काफी दिनों से तबीयत खराब थी। दिन में पड़ोसी गांव के मित्र बृजेश सिंह के साथ अपने पिता को लेकर वाराणसी एक निजी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए गए थे। 

रात लगभग आठ बजे तीनों कार से घर लौट रहे थे। कार दुर्गविजय सिंह चला रहे थे। सिधारी थाना क्षेत्र के खोजपुर पहुंचे की सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। 

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों द्वारा तीनों को कर से बाहर निकल गया। आनन-फानन एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। 

आपातकालीन कक्ष में तैनात डॉक्टर राघवेंद्र सिंह ने रमाकांत सिंह को मृत घोषित करते हुए बृजेश और दुर्ग विजय की हालत गंभीर देख इलाज के लिए भर्ती किया। उधर, हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: अलीगढ़ में बरसात का कहर, तीन मकान गिरे, रेलवे ट्रैक जलमग्न; सड़क पर लंबा जाम

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर