Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी के इस जिले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, जनसेवा केंद्र संचालक के आवास पर की छापेमारी

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक आजमगढ़ में जनसेवा केंद्र संचालक के आवास पर सीबीआई ने छापेमारी की है। बताया गया आजमगढ़ का रहने वाला युवक मुंबई में केंद्र चलाता है उस पर हवाला और बड़े पैमाने पर रुपयों के लेन-देन का आरोप है। सीबीआई ने उसके छोटे भाई का लैपटॉप और मोबाइल भी कब्जे में लिया है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Sun, 07 Jul 2024 04:36 AM (IST)
Hero Image
गांव में जनसेवा केंद्र संचालक इसरार के घर से निकल रहे सीबीआइ के अधिकारी। स्रोत: वीडियो ग्रैब।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। हवाला कारोबार और बड़े पैमाने पर मनी ट्रांजेक्शन के मामले में जीयनपुर के धौरहरा गांव में शनिवार को दिल्ली की सीबीआई टीम ने मुंबई में जनसेवा केंद्र चला रहे इसरार के आवास पर पांच घंटे तक छापेमारी की। इसरार के छोटे भाई अराफात का मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किया। 

बताया जा रहा है कि इसरार की आईडी से बड़ी रकम का लेनदेन किया गया है। परिजनों को भी मोबाइल एप के माध्यम से काफी धनराशि हस्तांतरित की है।

दिल्ली से आई थी टीम 

जीयनपुर कोतवाली के उपरीक्षक रविंद्र प्रताप यादव ने बताया कि दिल्ली की सीबीआई टीम सुबह करीब आठ बजे स्थानीय पुलिस के साथ आरोपी के घर पहुंची। 

परिवार के लोगों से पूछताछ की और एक-एक मोबाइल फोन से हुए लेनदेन की पड़ताल की। उन्होंने बताया कि इसरार से मुंबई में भी पूछताछ की गई है। 

पिता 20 साल पहले गए थे मुंबई

इसरार के पिता मुज्तबा रोजगार की तलाश में 20 साल पहले मुंबई गए थे। मुंबई महानगरीय क्षेत्र के ठाणे जिले के भिवंडी में पावरलूम चलाने लगे। उनकी तबीयत खराब होने पर इसरार ने भिवंडी में ही अपनी पीसीओ खोल लिया। 

पीसीओ का धंधा बंद होने पर 2010 में जनसेवा केंद्र चलाने लगा। बाद में उसने अपने पिता को आजमगढ़ भेज दिया। दो भाइयों में बड़ा इसरार मुंबई में अकेले ही रहता है। यहां उसके माता-पिता, पत्नी, एक बेटा व छोटा भाई अराफात व उसकी पत्नी रहते हैं। भाई की शादी में एक माह पहले वह घर आया था। धौरहरा में परिवार की मामूली खेती है।

यह भी पढ़ें: हाथरस हादसा: पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया देवप्रकाश मधुकर, जरूरत पड़ने पर सूरजपाल से भी होगी पूछताछ