Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Cyber Fraud: फिंगरप्रिंट का क्लोन बनाकर खाते से उड़ाए 90 हजार रुपये, जालसाजों ने नौ दिन में किया खेल

यूनियन बैंक की शाखा में संचालित खाते से अंगूठे का क्लोन बनाकर जालसाजों ने आधार ट्रांजेक्शन के जरिए नौ दिन में उसके खाते से 90 हजार रुपये उड़ा दिया। महिला जब शनिवार को अपने खाते से रुपये निकालने पहुंची तो खाते का बैलेंस चेक करते ही उसके होश उड़ गए।

By Rakesh RaiEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANUpdated: Sat, 06 May 2023 08:05 PM (IST)
Hero Image
Cyber Fraud: फिंगरप्रिंट का क्लोन बनाकर खाते से उड़ाए रुपये, जालसाजों ने नौ दिन में किया खेल : जागरण

आजमगढ़, जागरण संवाददाता: यूनियन बैंक की शाखा में खाता संचालित करने वाली महिला के अंगूठे का क्लोन बनाकर जालसाजों ने आधार ट्रांजेक्शन के जरिए नौ दिन में उसके खाते से 90 हजार रुपये उड़ा दिया। महिला जब शनिवार को अपने खाते से रुपये निकालने पहुंची, तो खाते का बैलेंस चेक करते ही उसके होश उड़ गए। उसने बैंक में अप्लीकेशन देकर खाते के संचालन पर रोक लगवाई।

बरदह थाना क्षेत्र के उदियावां गांव की शीला पत्नी हरिश्चंद्र राजभर का यूनियन बैंक आफ इंडिया जिवली में खाता है। अक्सर वह जनसेवा केंद्र से आधार कार्ड के जरिए लेनदेन करती थीं।

किसी तरह से जालसाजों के उनके अंगूठे का निशान लेकर क्लोन बना लिया और 26 अप्रैल से 5 मई के बीच नौ बार में खाते से 10-10 हजार करके कुल रुपये निकाल लिए।

पैसे निकालने पहुंचीं, तो उड़ गए होश

जब शीला शनिवार को अपने बेटे राजकुमार के साथ घर बनवाने के लिए खाते से पैसे निकालने पहुंचीं, तो बैलेंस देखकर उनके होश उड़ गए। बचे हुए पैसों को उन्होंने तत्काल अपने बेटे के खाते में ट्रांसफर करवाने के साथ खाते से लेन-देन पर रोक लगवा दी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें