Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Purvanchal Expressway के किनारे होगी हरियाली, दोनों ओर लगेंगे 1 लाख से ज्यादा प्रजातियों के पौधे

Purvanchal Expressway पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे अब हरियाली दिखाई देगी। योगी सरकार ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ये बड़ा फैसला लिया है। अब एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर करीब 1.50 लाख विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। जिले में इस वर्ष वन विभाग को 1626500 पौधे लगाने का लक्ष्य शासन से निर्धारित किया गया है। पर्यावरण के लिए ये बड़ा कदम है।

By Jagran News Edited By: Swati Singh Updated: Tue, 05 Mar 2024 06:00 PM (IST)
Hero Image
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे होगी हरियाली, लगेंगे पौधे

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे अब हरियाली दिखाई देगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने वन विभाग को सर्विस लेन के किनारे पौधारोपण करने की अनुमति दे दी है। वन विभाग की तरफ से गड्ढों की खुदाई भी तेज हो गई है।

जिले के मऊ से अंबेडकर नगर की सीमा तक करीब 1.50 लाख विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। गोरखपुर पूर्वी क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षण बीएम ब्रह्मा व डीएफओ ने गड्ढा खोदाई के कार्यों का निरीक्षण भी किया था। सर्विस लेन के किनारे लगने वाले पौधों को संरक्षित करने के भी उपाय किए जा रहे हैं। इससे लोगों को राहत मिलने के साथ ही क्षेत्र पूरी तरह से हरा-भरा दिखाई देगा।

16,26,500 पौधे लगाने का है लक्ष्य

जिले में इस वर्ष वन विभाग को 16,26,500 पौधे लगाने का लक्ष्य शासन से निर्धारित किया गया है। इसमें 1.50 लाख पौधे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे लगाए जाएंगे। करीमदीपुर से कोठारी गांव तक पांच हेक्टेयर, कोठारी से उकरौड़ा गांव तक के चार हेक्टेयर व उकरौड़ा से श्रीनगर गांव तक चार हेक्टेयर में पौधे लगाने की तैयारी है। अभी तक वन विभाग ने पौधरोपण के लिए 800 हेक्टेयर भूमि पर 12,65,040 गड्ढे खोद लिए गए है।

डीएफओ ने कही ये बात

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन पर पौधरोपण की तैयारी है। पौधा लगाने की अनुमति यूपीडा ने दे दी है। इसके लिए गड्ढा खुदाई का कार्य चल रहा है। इससे सर्विस लेन हरा-भरा हो जाएगा। -जीडी मिश्रा, डीएफओ।

यह भी पढ़ें: Vindhyachal Dham: बदल गई विंध्याचल धाम की तस्वीर, परकोटा और परिक्रमा पथ बन कर तैयार; भव्य गेट कर रहे आकर्षित