Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिहार और महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ेगी सुभासपा, ओपी राजभर का एलान

बिहार और महाराष्ट्र में सुभासपा अकेले चुनाव लड़ेगी। इसका एलान ओमप्रकाश राजभर ने किया है। उन्होंने कहा कि अगर एनडीए गठबंधन में सीट नहीं मिली तो पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। बिहार के 36 जिलों में पूरी तैयारी है। महाराष्ट्र के मुंबई में उन 22 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं जहां उत्तर भारतीयों का प्रभाव ज्यादा है।

By Praveen Shiv Shankar Edited By: Abhishek Pandey Updated: Thu, 29 Aug 2024 08:00 AM (IST)
Hero Image
बिहार और महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ेगी सुभासपा, ओपी राजभर का बड़ा एलान

संवाद सूत्र, अतरौलिया (आजमगढ़)। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बिहार और महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन में सीट मिलेगी तो साथ नहीं तो अकेले ही पार्टी चुनाव लड़ेगी। बिहार के 36 जिलों में पूरी तैयारी है। महाराष्ट्र के मुंबई में उन 22 सीटों पर हम चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं जहां उत्तर भारतीयों का प्रभाव ज्यादा है।

कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने दिशा-निर्देश दिया। जातिगण जनगणना की उन्होंने पुरजोर वकालत की। कहा कि जो काम सपा, कांग्रेस और बसपा नहीं कर पाई वह काम मोदी जी ने किया है। इसे भी वह कराएंगे। बोले, मैं तो 22 सालों से जातिगत जनगणना करने की बात कर रहा हूं। कांग्रेस सत्ता में रहने के बाद भी जातिगत जनगणना की बात कभी नहीं कही।

सपा सरकार भी जातिगत जनगणना नहीं करा पाई। इससे बेहतर तो बिहार में नीतीश कुमार की सरकार थी जिन्होंने किसी तरह से जातिगत जनगणना करवाई। आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों की भी चर्चा की। कहा कि यह बैठक नहीं, बल्कि लोगों को एक तरह से ट्रेनिंग दी जा रही है। एनडीए के साथ पंचायत चुनाव लड़ेंगे और जो लड़ेगा उसको हम जीत दिलाएंगे।

संघे शक्ति कलियुगे

एक सवाल पर बोले कि ब्रह्मा जी ने भी कहा था कि संघे शक्ति कलियुगे। आज पूरे प्रदेश में साढ़े सात साल में कोई दंगा नहीं हुआ, यह संगठित होने का प्रमाण है। कहीं भी कोई दंगा हो रहा था तो संविधान के दायरे में त्वरित कार्रवाई हो रही है। कड़े से कड़े कानून लाए जा रहे हैं।

अधिकारी ना सुनें तो हमसे मिलें

मंत्री ने कार्यकर्ताओं को एकता की घुट्टी पिलाते हुए उन्हें संघर्ष का पाठ पढ़ाया। अधिकारी कर्मचारी के मनमाने रवैया पर कहा कि कैसे किसी की नहीं सुनते हैं अधिकारी। वह हमसे मिलें हम सुनाते हैं और वह सुनते हैं। दावा किया कि गठबंधन के सभी साथी बूथ स्तर से लेकर सेक्टर स्तर तक संगठन को सही कर लिए हैं। हम लोग भी यही इंतजार कर रहे हैं कि जल्द ही चुनाव की घोषणा हो और लोगों के दिल में जो संशय बना हुआ है वह समाप्त हो जाए।

इसे भी पढ़ें: यूपी में सस्ती होगी बिजली? विद्युत नियामक आयोग व UPPCL के बीच फंसा पेंच

इसे भी पढ़ें: UP में पाइपलाइन बिछाने के लिए काटी की गई सड़कों की मरम्मत को लेकर CM योगी सख्त, कॉन्ट्रैक्टर जाएंगे जेल; एजेंसियां होंगी ब्लैकलिस्ट

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर