Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले- सूबे में सपा का सूपड़ा हो जाएगा साफ

Lok Sabha Election 2024 भाजपा गठबंधन सूबे में सपा का सूपड़ा साफ कर देगी। आने वाले समय में विधानसभा चुनाव में भी उसके खाते नहीं खुल पाएंगे। यह बातें कहीं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने। वह लालगंज विधानसभा के गिड़उर गांव में रविवार को पार्टी के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र सिंह गुड्डू के आवास पर पत्रकारों से रूबरू थे।

By Rakesh Rai Edited By: Abhishek Pandey Updated: Mon, 11 Mar 2024 09:11 AM (IST)
Hero Image
ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले- सूबे में सपा का सूपड़ा हो जाएगा साफ

संवाद सूत्र, बरदह (आजमगढ़)। भाजपा गठबंधन सूबे में सपा का सूपड़ा साफ कर देगी। आने वाले समय में विधानसभा चुनाव में भी उसके खाते नहीं खुल पाएंगे। यह बातें कहीं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने।

वह लालगंज विधानसभा के गिड़उर गांव में रविवार को पार्टी के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र सिंह गुड्डू के आवास पर पत्रकारों से रूबरू थे। गिड़उर में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ। इस दौरान ओमप्रकाश राजभर का स्वागत किया गया।

शैलेंद्र सिंह ने अपने आवास पर ओमप्रकाश राजभर को चांदी की तलवार सौंप कर उन्हें एनडीए गठबंधन में शामिल होने तथा मंत्री पद मिलने पर बधाई दी। पूर्व के कार्यक्रम के अनुसार जिले में प्रधानमंत्री के आगमन पर कार्यक्रम में शामिल होने आए ओमप्रकाश राजभर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की समाप्ति के बाद गिड़उर पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह उफान पर था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें