Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ब्लैक पॉटरी व रेशमी साड़ी उद्योग से प्रवासियों को स्वरोजगार

ब्लैक पॉटरी व रेशमी साड़ी उद्योग से प्रवासियों को स्वरोजगार

By JagranEdited By: Updated: Tue, 28 Jul 2020 10:33 PM (IST)
Hero Image
ब्लैक पॉटरी व रेशमी साड़ी उद्योग से प्रवासियों को स्वरोजगार

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : कोरोना काल में विश्व प्रसिद्ध निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी और मुबारकपुर की रेशमी साड़ी उत्पाद के हस्तशिल्पियों का हुनर और निखरेगा। साथ ही इस कारोबार से गैर प्रांतों व जिले से आए प्रवासियों को भी स्व-रोजगार का अवसर मिलेगा। शासन की पहल पर इसकी तैयारी अंतिम चरण में चल रही है।

वित्तीय वर्ष 2020-21 की योजना के अंतर्गत एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) में चयनित ब्लैक पॉटरी और रेशमी साड़ी (वस्त्रोद्योग) से जुड़े 200 हस्तशिल्पियों का चयन किया गया है। इसमें 100 ब्लैक पॉटरी एवं 100 रेशमी साड़ी उत्पाद से जुड़े कारीगर शामिल हैं। उद्यमिता विकास संस्थान की ओर से 25-25 के ग्रुप में इन्हें 10 दिन का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय एवं इनके उत्पाद से जुड़े टूलकिट भी दिए जाएंगे। इसके बाद परंपरागत उद्योग के बढ़ावा के लिए बैंक से ऋण मिलेगा, जिस पर शासन की तरफ से अनुमन्य अनुदान भी दिया जाएगा। उद्योग विकसित होने के बाद इसमें प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। ''प्रवासियों को स्व-रोजगार दिलाने और ब्लैक पॉटरी व रेशमी साड़ी उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।

-प्रवीण मौर्य, उपायुक्त, उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें