Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

30 साल के भतीजे ने जमकर पी शराब, नशे की हालत में घुस गया चाची के कमरे में- सुबह थाने पहुंचकर महिला ने बताई आपबीती

वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली वयोवृद्ध महिला ने 29 दिसंबर को थाने पहुंच कर बताया कि वह अपने घर में अकेली रहती है। उसके पति की करीब 20 साल पहले मृत्यु हो गई। वहीं एक बेटा जो बाहर रहता है। बेटी की उसने शादी कर दी है। बताया कि पड़ोस में रहने वाला उनका भतीजा 28 दिसंबर की रात को उनके घर घुस आया।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Fri, 05 Jan 2024 06:40 PM (IST)
Hero Image
Badaun Crime News : 30 साल के भतीजे ने जमकर पी शराब

जागरण संवाददाता, बदायूं : जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को तार तार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 30 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में अपनी सगी 65 वर्षीय ताई को हवस का शिकार बना लिया।

इसके बाद भी ताई ने थाने जाकर उसके खिलाफ सिर्फ मारपीट की शिकायत की। लेकिन जब आरोपित पकड़ा गया तो उसने खुद कुछ ऐसी बातें पुलिस को बताई, जिससे पुलिस भी दंग रह गई। बाद में महिला को बुलाकर पूछताछ की गई तो महिला ने दुष्कर्म की बात कही। अब पुलिस ने धारा बढ़ाकर आरोपित को जेल भेज दिया।

28 दिसंबर की है घटना

वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली वयोवृद्ध महिला ने 29 दिसंबर को थाने पहुंच कर बताया कि वह अपने घर में अकेली रहती है। उसके पति की करीब 20 साल पहले मृत्यु हो गई। वहीं एक बेटा जो बाहर रहता है। बेटी की उसने शादी कर दी है। बताया कि पड़ोस में रहने वाला उनका भतीजा 28 दिसंबर की रात को उनके घर घुस आया। बताया कि वह शराब के नशे में था। उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और धमकाया।

पुलिस ने गाली गलौज, मारपीट और धमकाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने गुरुवार को जब आरोपित को पकड़ा तो उस समय भी वह नशे में था। उसे बताया गया कि ताई ने शिकायत की है। इस पर वह अपनी करतूत बकने लगा। उसने ताई के बारे में उल्टी सीधी बात की। यह सुनकर पुलिस चक्कर में पड़ गई।

पुलिस ने वयोवृद्ध महिला को बुलाया और पूछा कि उसका भतीजा यह सब कह रहा था। इस पर महिला ने बताया कि वह सही कह रहा है। उसने घर में आकर उसे दबोच लिया और उसके साथ जबरन गलत काम किया। लोकलाज के चलते वह किसी को यह बात नहीं बताना चाहती थी। पुलिस ने 161 सीआरपीसी के तहत महिला के बयान दर्ज किए। इसके बाद पूर्व में दर्ज प्राथमिकी में ही दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर आरोपित को जेल भेज दिया।

अब भी भतीजे काे बचाना चाहती महिला

आरोपित भतीजे के जेल जाने की बात जब महिला को पता चली तो वह फिर पसीज गई। बोली जो हुआ सो हुआ। वह कहने लगी उसने कुछ नहीं किया था। अचानक से महिला की यह बात सुनकर परिवार के लोग भी सकते में आ गए। माना जा रहा है कि महिला कोर्ट में बयानों के आधार पर भतीजे को बचा ले।

पहले तो महिला ने मारपीट की घटना ही बताई थी। चार दिन बाद जब आरोपित की गिरफ्तारी की गई तो मामला कुछ और ही सामने आया। पीड़ित महिला ने अपने बयान में दुष्कर्म की बात कही है। उसी आधार पर मारपीट की प्राथमिकी में दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर आरोपित को जेल भेजा गया है। जल्द ही महिला के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।

धर्मेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर, वजीरगंज

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर