Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सपा को एक और बड़ा झटका, आबिद रजा ने दिया पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा; बोले- मुस्लिमों को...

Lok Sabha Election सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी के बाद अब राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री आबिद रजा ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर अपने पद से त्यागपत्र दिया। उन्होंने कहा कि आम मुसलमानों की जायज बातों पर पार्टी की ओर से कोई आवाज नहीं उठाई जा रही है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Wed, 28 Feb 2024 07:49 AM (IST)
Hero Image
सपा को एक और बड़ा झटका, आबिद रजा ने दिया पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा; बोले- मुस्लिमों को...

जागरण संवाददाता, बदायूं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी के बाद अब राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री आबिद रजा ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर अपने पद से त्यागपत्र दिया।

उन्होंने कहा कि आम मुसलमानों की जायज बातों पर पार्टी की ओर से कोई आवाज नहीं उठाई जा रही है। यहां तक कहा कि पार्टी संघर्ष के नाम पर फेसबुक,, एक्स पर पोस्ट और फोटो सेशन तक रह गई है।

कई वर्षों से जनता के मुद्दे पर कोई धरना-प्रदर्शन तक नहीं किया गया, जिससे पार्टी को नुकसान पहुंच रहा है। चुनाव आते ही गठबंधन का सहरा लेना पड़ता है, इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है।

उन्होंने सपा नेतृत्व को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि हिंदुओं के वोट सपा नहीं सहेज पा रही है, मुस्लिम लीडरशिप को बहुत खूबसूरत अंदाज में खत्म किया जा रहा है। मुसलमान के सियासी जज्बातों, सियासी हिस्सेदारी के साथ इंसाफ नहीं किया जा रहा है।

सवाल उठाया है कि क्या मुसलमान का काम अब पार्टी में सिर्फ पोस्टर लगाना, नारे लगाना, कुर्सियां बिछाना और टेंट लगाना बचा है। आखिर मुसलमान कब तक पार्टी में टिकट का मोहताज रहेगा। मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि सपा में आज मुसलमान खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। इसलिए पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।