Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

देश विरोधी नारे लगाते VIDEO वायरल, देशद्रोह में FIR दर्ज; पुलिस ने कई संदिग्ध उठाए

एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ असमाजिक तत्व युवक तमंचा लहराते हुए देश विरोधी नारे लगा रहे हैं। पुलिस ने संज्ञान लिया और अज्ञात पर देशद्रोह की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत की है। पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धों को उठाया है। वीडियो प्रसारित होते ही हिंदुवादी संगठन सामने आ गए हैं।

By Jagran News Edited By: Nitesh Srivastava Updated: Wed, 04 Sep 2024 06:13 PM (IST)
Hero Image
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडिया। सौजन्य- वीडियो ग्रैब

संवाद सूत्र जागरण, ओरछी (बदायूं)। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में कुछ असमाजिक तत्व युवक तमंचा लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित हुआ था। वीडियो में कुछ असमाजिक तत्व हाथों में तमंचे व डंडे लेकर देश विरोधी नारे लगा रहें।

वीडियो में फिल्मी स्टाइल में कुछ युवक पीछे खड़े किशोरों का नेतृत्व करता दिख रहा है। वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस ने संज्ञान लिया और अज्ञात पर देशद्रोह की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत की। पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धों को उठाया है। जिनकी वीडियो फुटेज से पहचान की जा रही है।

वीडियो थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसके चलते फैजगंज बेहटा, बिसौली, आसफपुर, दबतोरी आदि क्षेत्रों में इस वीडियो के प्रसारित होने के बाद से आक्रोश व्याप्त है। वीडियो प्रसारित होने के बाद इसे कई बार एक्स प्लेटफार्म पर डाला गया। जिसके चलते मामला शासन तक पहुंच गया। इस पर पुलिस ने संज्ञान लेकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।

वीडियो में कुछ युवक व बच्चे हाथों में हथियार व डंडे लेकर हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहें। वीडियो देखकर लगता है की यह टीम कोई टेली फिल्म शूट कर रही है। लेकिन दूसरी तरफ लोग वीडियो देखकर उग्र हो रहे हैं। वहीं कयास यह भी लगा रहें हैं की कहीं कोई इन बच्चों को देश विरोधी गतिविधियों में डालने की कोशिश तो नहीं कर रहा है।

इधर वीडियो प्रसारित होते ही हिंदुवादी संगठन सामने आ गए हैं। मंगलवार को देर शाम विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सख्त कार्यवाही करने को ज्ञापन दिया है। वहीं करणी सेना के मंडल अध्यक्ष धर्मेश फौजी व परशुराम युवा मंच के जिला अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय ने देश विरोधी नारे लगाने वालों पर देश द्रोह की कार्यवाही को बिसौली से फैजगंज बेहटा थाने तक पैदल यात्रा करते हुए ज्ञापन देने की चेतावनी दी है।

वहीं इंस्पेक्टर जवाहरलाल वर्मा ने बताया की संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। एसपी देहात के के सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में आया तो जांच कराई। वीडियो दो माह पुराना बताया गया है। फिर भी देशद्रोह की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत करा दी गई है। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है। जल्द उनकी गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।