Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Badaun Lok Sabha Seat 2024 Result: दस राउंड की काउंटिंग पूरी, दो चक्रों के बाद बदले आंकड़े; अब दुर्विजय आगे

बदायूं संसदीय सीट भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य 8460 से आगे चल रहे है। भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य 54122 को वोट मिले है। सपा प्रत्याशी आदित्या यादव को 45662 वोट और बसपा के मुस्लिम खां को 16428 मिले है। सात चक्र में भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य आगे रहे तो दो चक्रों में सपा के आदित्य यादव आगे निकले हैं।

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh Updated: Tue, 04 Jun 2024 11:46 AM (IST)
Hero Image
Badaun Lok Sabha Seat 2024 Result: दस राउंड की काउंटिंग पूरी, दो चक्रों के बाद बदले आंकड़े; अब दुर्विजय आगे

जागरण संवाददाता, बदायूं। बदायूं संसदीय सीट भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य 8460 से आगे चल रहे है। भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य 54122 को वोट मिले है। सपा प्रत्याशी आदित्या यादव को 45662 वोट और बसपा के मुस्लिम खां को 16428 मिले है। दस चक्र की मतगणना पूरी हो चुकी है। सात चक्र में भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य आगे रहे तो दो चक्रों में सपा के आदित्य यादव आगे निकले हैं।

33 चक्र में मतगणना पूरी होनी है। शुरूआत में भाजपा के बढ़त लेने से सपा कार्यकर्ताओं में मायूसी रही, लेकिन आठवें चक्र की मतगणना में सपा के 207 वोट से आगे निकलने से सपाइयों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई, लेकिन नौवें चरण में भाजपा के 1594 वोट की लीड मिल जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता दिखाई दिया।

बता दें कि भाजपा ने सांसद डा.संघमित्रा मौर्य का टिकट काटकर क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को चुनाव मैदान में उतारा तो दूसरी ओर सपा ने भी पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव को चुनाव लड़ाया है।

भाजपा ने जहां सीट बचाए रखने के लिए पूरा जोर लगा दी थी। सपा ने सीट वापस पाने के लिए पूरी ताकत झोंक थी। भाजपा ने मौजूदा सांसद डा.संघमित्रा मौर्य का टिकट काटकर क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को चुनाव मैदान में उतारा था। दूसरी तरफ सपा-कांग्रेस ने भी यहां से दो बार सांसद रहे धर्मेंद्र यादव टिकट देने के बाद बदलाव कर राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव को मैदान में उताकर चुनाव को रोचक बना दिया।

हालांकि बाद में शिवपाल सिंह यादव ने अपनी जगह बेटे आदित्य यादव को आगे कर दिया, लेकिन पर्दे के पीछे से खुद चुनाव की कमान संभाले रहे। बदायूं लोकसभा सीट बेहद महत्वपूर्ण है। वजह यह कि काफी समय तक यह सीट सपा के कब्जे में रही लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सपा का विजय रथ रोक दिया था।

बदायूं में अब तक के सांसद

  • 1952- बदन सिंह - कांग्रेस
  • 1957- रघुवीर सहाय - कांग्रेस
  • 1962- ओमकार सिंह - भारतीय जनसंघ
  • 1967- ओमकार सिंह - भारतीय जनसंघ
  • 1971- करन सिंह यादव - कांग्रेस
  • 1977 - ओमकार सिंह - जनता पार्टी
  • 1980- मो.असरार अहमद - कांग्रेस
  • 1984- सलीम इकबाल शेरवानी - कांग्रेस
  • 1989 - शरद यादव - जनता दल
  • 1991 - स्वामी चिन्मयानंद - भाजपा
  • 1996 - सलीम इकबाल शेरवानी - सपा
  • 1998- सलीम इकबाल शेरवानी - सपा
  • 1999- सलीम इकबाल शेरवानी - सपा
  • 2004 - सलीम इकबाल शेरवानी - सपा
  • 2009 - धर्मेंद्र यादव - सपा
  • 2014- धर्मेंद्र यादव - सपा
  • 2019 - संघमित्रा मौर्य - भाजपा