Move to Jagran APP

Badaun News : खराब हो चुका था आकाश का शव, मौत की वजह नहीं चली पता- आरोपियों ने घेर में दबा दिया था शव

शव पर जानवर के काटे जाने के निशान मिले हैं। मुरादाबाद के थाना कुंदरकी के गांव नानपुर निवासी आकाश की ननिहाल जिले के थाना फैजगंज बेहटा के गांव बसौमी में है। उसके ननिहाल में ही एक परिवार की युवती से प्रेम प्रसंग के शक में उसके मामा के लड़कों ने ही हत्या कर दी थी। वह लोग शनिवार को उसे लेकर बसौमी आए थे।

By Raghvendra Chandra Shukla Edited By: Mohammed Ammar Updated: Thu, 17 Oct 2024 10:31 PM (IST)
Hero Image
Badaun News : खराब हो चुका था आकाश का शव, मौत की वजह नहीं चली पता-

जागरण संवाददाता, बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा के गांव बसौमी में मुरादाबाद के थाना कुंदरकी के गांव नानपुर निवासी आकाश की प्रेम प्रसंग के शव में हत्या कर शव को घूर में दबा दिया गया था। यह तो पता चल गया कि हत्या उसके ही ममेरे भाई पान सिंह और चोखेलाल ने की है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि हत्या की कैसे गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शव पूरी तरह से डिकंपोज यानि सड़ चुका था। इसके चलते मृत्यु की वजह स्पष्ट नहीं हुई। चिकित्सकों ने उसका बिसरा प्रिजर्व किया है।

शव पर जानवर के काटे जाने के निशान मिले हैं। मुरादाबाद के थाना कुंदरकी के गांव नानपुर निवासी आकाश की ननिहाल जिले के थाना फैजगंज बेहटा के गांव बसौमी में है। उसके ननिहाल में ही एक परिवार की युवती से प्रेम प्रसंग के शक में उसके मामा के लड़कों ने ही हत्या कर दी थी। वह लोग शनिवार को उसे लेकर बसौमी आए थे।

शराब पिलाने के बाद कर दी थी हत्या 

जहां शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद उसके शव को पान सिंह और चोखेलाल बाइक से अपनी जमीन पर घूर के पास ले गए। जहां गड्ढा कर उसे दबा दिया। इस बीच आकाश की मां मुन्नी देवी व उसके स्वजन उसे तलाशते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चला। वह लोग बसौमी भी आए और फैजगंज बेहटा थाने भी गए, लेकिन तब तक कोई जानकारी नहीं थी।

बुधवार को अचानक ग्रामीणों ने घूर के पास कुत्तों को शव नोचते देखा तो चर्चा शुरू हुई। जिस पर पान सिंह पत्नी ने ही फोन कर मुन्नी देवी को बताया था कि शव मिला है आकर देख लोग। इसके बाद से पान सिंह और चोखे लाल परिवार समेत फरार हैं। पुलिस ने आकाश का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। जिसमें शव खराब होने के कारण मृत्यु की वजह स्पष्ट नहीं हुई।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 

आकाश के भाई ने चोखे लाल और पान सिंह के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी पंजीकृत कराई है। जिसमें पान सिंह का एक भाई नेम सिंह और जिस युवती से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा था। वह दोनों चश्मदीद गवाह बने हैं। पुलिस दोनों आरोपितों की तलाश में जुटी है। लेकिन गुरुवार देर रात तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी थी। दोनों के घर बंद हैं। वहीं गांव में उनके घर के पास सन्नाटा पसरा हुआ है। इस संबंध में एसपी देहात के के सरोज ने बताया कि टीमें लगी हैं। जल्द ही दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।