Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Badaun News : शहर में बेखौफ चेन स्नैचर, पलक झपकते ही गले से उड़ा ले जा रहे चेन- पुलिस के हाथ खाली

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़िता ने घटना को लेकर थाने में तहरीर दी है। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व नगर में दबटोरी रोड पर शाम सात बजे घूम रही एक महिला का बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल छीन लिया था। आज तक लुटेरे पकड़े ही नहीं गए। लूट की बढ़ती घटनाओं को लेकर नगरवासियों में दहशत है।

By Raghvendra Chandra Shukla Edited By: Mohammed Ammar Updated: Fri, 04 Oct 2024 03:20 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संवाद सूत्र, बिसौली। बिसौली कस्बा में चेन स्नेचर बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। सात दिन पहले वाकिंग के लिए निकली महिला के कान के कुंडल लूटे गए तो बुधवार को मंदिर जा रही महिला की चेन ही बाइक सवार लुटेरों ने छीन लिया। कस्बा में सात दिन में दो वारदातों से आम जन दहशत में है। महिलाएं अब घर से निकलने में डर रही हैं। पुलिस भी मामलों को हल्के में ले रही है।

बाइक से आकर बनाते हैं निशाना

नगर में दबटोरी रोड पर रहने वाली शिक्षामित्र प्रियंका शर्मा पत्नी अनिल शर्मा गुरुवार की शाम साढ़े सात बजे नगर में बिल्सी रोड पर बैनी महाराज में पूजा करने गईं। बताते हैं कि जैसे ही प्रियंका शर्मा रिक्शे से उतरी, पीछे से आ रहे दो बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया। शिक्षामित्र ने शोर मचाना शुरु कर दिया। भीड़ इकट्ठठी हो गई। कुछ लोगों ने बाइक से पीछा भी किया लेकिन बाइक सवार लुटेरे पकड़ में नहीं आए।

कुंडल छीन कर ले गए बदमाश

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़िता ने घटना को लेकर थाने में तहरीर दी है। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व नगर में दबटोरी रोड पर शाम सात बजे घूम रही एक महिला का बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल छीन लिया था। आज तक लुटेरे पकड़े ही नहीं गए। लूट की बढ़ती घटनाओं को लेकर नगरवासियों में दहशत है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनो मामलों की जांच चल रही है। जल्द ही इसका पर्दाफाश किया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें