Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Badaun News : पति को नशा देकर जेवरात लेकर लुटेरी दुल्हन फरार, एक हफ्ता पहले हुई थी शादी

आंख खुलने पर जब पति ने देखा तो उसकी दुल्हन गायब थी। घर से सामान भी गायब था। यह देख वह समझ गया कि उसके साथ धोखा हुआ है। उसने आरोप लगाया कि यह एक गिरोह है जो युवतियों के जरिए ऐसी वारदात करा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Ankit Gupta Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 22 Jul 2024 10:07 PM (IST)
Hero Image
पुलिस मामले की जांच कर रही है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जासं, बदायूं। जिले में बीते कुछ दिनों से एक बार फिर लुटेरी दुल्हन के मामले सामने आने लगे हैं। करीब दो साल से इन मामलों पर विराम लगा था। लेकिन दो दिन में दो मामले सामने आए। रविवार को बिल्सी के बाद अब वजीरगंज क्षेत्र में शादी के एक सप्ताह बाद दुल्हन पति को नशा देकर नकदी जेवरात लूट कर फरार हो गई।

मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव सरौरिया निवासी अर्जुन ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके एक परिचित के कहने पर बरेली शहर की एक युवती से एक सप्ताह पहले मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद अर्जुन दुल्हन को अपने घर ले आया।

रविवार देर रात दुल्हन पति को खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया। पति के बेहोश होने के बाद नई नवेली दुल्हन घर में रखी 40 हजार की नकदी और लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई। आंख खुलने पर जब पति ने देखा तो उसकी दुल्हन गायब थी। घर से सामान भी गायब था। यह देख वह समझ गया कि उसके साथ धोखा हुआ है। उसने आरोप लगाया कि यह एक गिरोह है जो युवतियों के जरिए ऐसी वारदात करा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : Bulldozer Action: बरेली में हिंदुओं पर हमला करने के आरोपितों के मकानों पर चलेगा बुलडोजर, लाल निशान लगाए