Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Badaun News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या करने का लगाया आरोप- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा राज

Badaun News मूसाझाग इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया युवक के मामा ने आरोप लगाया है कि गांव के लोगों ने जहर देकर उसकी हत्या की है। इसलिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम् रिपोर्ट के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्राम प्रधान कालीचरन सिंह ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। इसी कारण बीमार चल रहा था।

By Raghvendra Chandra Shukla Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 08 Sep 2024 10:47 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संसू जागरण, सिलहरी। मूसाझाग थ्ज्ञाना क्षेत्र के गांव मूसाझाग में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के मामा ने हंगामा काटते हुए हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

गांव मूसाझाग निवासी अनेक पाल मौर्य की रविवार शाम के समय संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। लेकिन उस समय किसी ने कुछ नहीं कहा। जब देर शाम युवक के मामला पलिया गूजर के प्रधाना राजपाल सिंह पहुचे तो उन्होंने हंगामा करते हुए हत्या का आरोप लगाया। हंगामा की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

मूसाझाग इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया युवक के मामा ने आरोप लगाया है कि गांव के लोगों ने जहर देकर उसकी हत्या की है। इसलिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम् रिपोर्ट के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्राम प्रधान कालीचरन सिंह ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। इसी कारण बीमार चल रहा था। अपनी बाइक भी गिरवी रख दी और दो बीघा जमीन का इकरारनामा कर दिया था। उसके तीन बच्चे भी हैं। जिनका रो रोकर बुरा हाल है।