Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Badaun Triple Murder : अंतिम संस्कार के बाद बाहर आएंगे कई राज, तलाश में जुटी पुलिस

Badaun Triple Murder Case Update बदायूं में सपा नेता राकेश गुप्ता उनकी पत्नी व मां की हुुई हत्या के मामले में अंतिम संस्कार के बाद जल्द ही कई राज बाहर आने की संभावना हैं। पुलिस ने तीनों के शवों को रात में ही पोस्टमार्टम करा दिया था।

By Jagran NewsEdited By: Ravi MishraUpdated: Tue, 01 Nov 2022 10:56 AM (IST)
Hero Image
Badaun Triple Murder : अंतिम संस्कार के बाद बाहर आएंगे कई राज, तलाश में जुटी पुलिस

बदायूं जागरण संवाददाता। Badaun Triple Murder Case Update : बदायूं में सपा नेता राकेश गुप्ता, उनकी पत्नी व मां की हुुई हत्या के मामले में अंतिम संस्कार के बाद जल्द ही कई राज बाहर आने की संभावना हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीनों के शवों को रात में ही पोस्टमार्टम करा दिया था।

अब उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो गई हैं। भारी सुरक्षा के बीच पुलिस ने जहां सपा नेता और उनके परिवार के लोगों की अंत्येष्टि करा रही हैं। वहीं मामले में पुलिस की अन्य टीमें हत्या कांड का राजफाश करने में जुटी हैं।

भाजपा नेता, बेटा और चालक गिरफ्तार

उसावां के पूर्व ब्लाक प्रमुख और सपा के कद्दावर नेता राकेश गुप्ता, उनकी पत्नी शारदा देवी व मां शांति देवी की सोमवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनके भाई सथरा के प्रधान राजेश गुप्ता ने भाजपा नेता व बीडीसी रविन्द्र दीक्षित, उनके बेटे सार्थक व अर्चित और चालक विक्रम उर्फ विक्की के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ हत्या व 120बी के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने इस मामले में रविन्द्र दीक्षित, सार्थक और चालक विक्रम को रात में ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शेष आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस की जांच जारी, अभी छिपे हैं कई राज

पुलिस ने प्राथमिक तौर पर मामले को शांत करने के लिए भले ही जिन आरोपितों को नामजद किया गया था उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पुलिस इसकी जांच कर रही है।इसमे अभी कई और राज खुलने बाकी है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में भी कुछ खास हाथ नहीं लगा है। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें