Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सपा की बैठक में हंगामा, इस बात पर आपस में ही भिड़ गए कार्यकर्ता; जिलाध्यक्ष ने महासचिव पर फेंका...

बुधवार को स्थानीय गोल्डन फार्म में सपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन था। इसी दौरान जिलाध्यक्ष व महासचिव के बीच कुछ बात हो रही थी जिसमें कुछ ही देर में गरमागर्मी होने लगी। बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पूर्व राज्य सभा सदस्य वीरपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने बूथ पर जीत सुनिश्चित करें तो सपा प्रत्याशी की जीत तय है।

By Rajeev Verma Edited By: Riya Pandey Updated: Wed, 06 Mar 2024 08:47 PM (IST)
Hero Image
सपा की बैठक में इस बात पर आपस में ही भिड़े जिलाध्यक्ष और महासचिव

संवाद सहयोगी, आंवला। बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप व आंवला विधान सभा क्षेत्र के महासचिव भूपेंद्र सिंह आपस में भिड़ गए। बाद में जिलाध्यक्ष ने उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निकाल दिया।

बुधवार को स्थानीय गोल्डन फार्म में सपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन था। सम्मेलन के बाद सभी लोग खाना खा रहे थे इसी दौरान जिलाध्यक्ष व महासचिव के बीच कुछ बात हो रही थी जिसमें कुछ ही देर में गरमागर्मी होने लगी। आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया इस पर भूपेंद्र सिंह भी उन से भिड़ गए वहां मौजूद लोगों ने दोनो को अलग करके मामला शांत करवा दिया।

बूथ पर जीत सुनिश्चित हो तो सपा प्रत्याशी की जीत तय

बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पूर्व राज्य सभा सदस्य वीरपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने बूथ पर जीत सुनिश्चित करें तो सपा प्रत्याशी की जीत तय है।

सपा के प्रदेश महासचिव शुभलेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं तथा सपा कार्यकाल की उपलब्धियों को बताकर इस बार सपा की जीत के लिए पूरे दमखम से लग जाएं।

जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, पूर्व विधायक पंडित आरके शर्मा आदि ने सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य को विजयी बनाने के लिए जी जान से जुटने को कहा। यहां पर अमित राज सिंह, बीडी वर्मा, लक्ष्मण प्रसाद लोधी, विजेंद्र यादव, चेयरमैन सैयद आबिद अली, बॉबी अग्रवाल, मश्कूर खान, इंद्रपाल सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।संचालन अवनीश तिवारी ने किया।

सपा के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप  के अनुसार, भूपेंद्र सिंह सपा में विधानसभा महासचिव पद पर थे। पिछले काफी समय से शिकायत मिल रही थीं कि वे भाजपा के लिए कार्य कर रहे हैं इसलिए सभी की सहमति पर उन्हें पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है,अभद्रता के बारे में उन्होंने कहा कि यह सब निराधार है। 

वहीं आंवला विधानसभा महासचिव भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मैं पिछले आठ वर्ष से सपा के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य कर रहा हूं, एक सप्ताह पूर्व उन्होंने जिलाध्यक्ष से मीटिंग में समय पर पहुंचने के लिए कह दिया था। आज भी देर से आए तो वे अन्य वरिष्ठ नेताओं से इस संबंध में बात कर रहे थे। इसी पर नाराज होकर उन्होंने उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनके ऊपर खाने की प्लेट फेंक दी जिसको लेकर विवाद हो गया। 

यह भी पढ़ें-

Badaun Lok Sabha Seat: क्या बदायूं लोकसभा सीट पर सपा बदलेगी अपना प्रत्याशी, शिवपाल की सुस्ती से कार्यकर्ता कन्फ्यूज

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें