Move to Jagran APP

Badaun News: शादी का झांसा देकर हिंदू महिला से दुष्कर्म, आरोपी और उसके परिवार ने दी जान से मारने की धमकी

Badaun Crime News आरोपी मुस्लिम युवक ने महिला से कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी और उसके छह भाई-बहनों ने उसे धमकाया। महिला ने एसएसपी से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

By Ankit Gupta Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 23 Oct 2024 03:35 PM (IST)
Hero Image
खबर में प्रतीकात्मक फोटो का उपयोग किया गया है।
संसू जागरण, अलापुर/बदायूं। पति से विवाद के बाद अकेली रह रही हिंदू महिला को पास में ही रहने वाले मुस्लिम युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इनकार कर दिया। महिला ने दबाव बनाया तो आरोपित व उसके छह अन्य भाई बहनों ने महिला को धमकाया।

महिला ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर अलापुर पुलिस ने मुख्य आरोपित व उसके छह भाई बहनों पर प्राथमिकी पंजीकृत कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पति छोड़कर चला गया

मामला अलापुर क्षेत्र के एक मुहल्ले का है। यहां हजरतपुर की रहने वाली एक महिला का विवाह हुआ था। उसका पति से विवाद हो गया तो पति उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद से महिला घर में अकेली रहती थी। महिला का आरोप है कि पति के चले जाने के बाद मुहल्ले का रहने वाला आफताब हुसैन उसके संपर्क में आया। उसने महिला को शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसके घर आकर कई बार संबंध बनाए। महिला ने जब शादी की बात कही तो वह टालने लगा। महिला को शक हुआ तो उसने दूरी बना ली। इसके बाद आफताब हुसैन जबरन घर आने लगा और धमका कर दुष्कर्म करने लगा।

महिला ने लोकलाज के कारण शिकायत नहीं की। लेकिन जब आफताब ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा तो महिला ने उसके भाई महताब हुसैन, मशहूर हुसैन, नन्हे हुसैन व बहन महजवीन, आफरीन, मशरूफन से शिकायत की।

यूपी पुलिस का प्रतीकात्मक फोटो।

एसएसपी से की शिकायत

आरोप है शिकायत करने पर उन सभी ने महिला को गालियां दीं व जान से मारने की धमकी दी व घर छोड़कर चले जाने को कहा। इसके बाद महिला ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने अलापुर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसएसपी के आदेश पर अलापुर पुलिस ने आफताब हुसैन व उसके भाई महताब हुसैन, मशहूर हुसैन, नन्हे हुसैन व बहन महजवीन, आफरीन, मशरूफन के विरुद्ध दुष्कर्म, घर में घुसने व धमकाने के मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

अलापुर इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

सरकारी जमीन कब्जा कर बोया बाजरा, अब प्रशासन करेगा फसल की नीलामी

सहसवान के इब्राहिमपुर गढी में ग्राम समाज की 90 बीघा जमीन पर कब्जा कर कुछ किसानों ने बाजरा की फसल बो दी। जब फसल पकी और इसे काटे जाने की तैयारी थी। इसी बीच किसी ने इसकी शिकायत कर दी। प्रशासन ने अब पकी फसल को नीलाम करने की तैयारी की है। ग्राम इब्राहिमपुर गढ़ी में ग्राम समाज की 90 बीघा जमीन है। इस पर लंबे समय से कुछ लोगों ने कब्जा कर चारा पैदा करना शुरू कर दिया। फसल पकने पर उसका बंदरबांट कियाजाता था।

शिकायतों के बाद जब तहसीलदार सहसवान से जांच कराई गई। तो कब्जे की परत दर परत खुलती चली गई। तहसीलदार सहसवान ने स्थलीय एवं अभिलेख की जांच में पाया कि मामला सही। इस पर सम्पत्ति चिन्हांकन के लिए राजस्व टीम बनी और भूचित्र के आधार पर ग्राम सभा सम्पत्ति की पैमाइश हुई।

एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बताया कि ग्राम सभा की भूमि वर्तमान में राजस्व अभिलेखों में बंजर के रूप में दर्ज है। ग्राम सभा की कुल भूमि रकवा 6.436 हेक्टेयर। इस पर कुछ लोगों ने बाजरा की फसल बोया और कब्जा कर लिया। अब ग्राम समाज की भूमि सामने आने पर फसल को ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। बाजरा पक चुका है ऐसे में इसे नीलाम किया जाएगा। 25 अक्टूबर को इसकी नीलामी तय है। नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।