Move to Jagran APP

कैसे ठीक होंगी व्यवस्थाएं? CDPO ने 11 आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण, 10 मिले बंद- ग्रामीण बोले- ये तो कभी खुलते ही नहीं

कार्यकत्री चंद्रावती गैरहाजिर मिली। निमठोली का केंद्र भी बंद था। संतोष गैरहाजिर थीं। इसके अलावा हतरा गांव के तीनों केंद्र भी पूरी तरह बंद मिले। यहां तैनात निगार जहां आजमा बी शबीना व सहायिका परवीन व मीना गैरहाजिर मिलीं। निरीक्षण के दौरान गांव के ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां केंद्र कभी नहीं खुलते। सीडीपीओ ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

By Raghvendra Chandra Shukla Edited By: Mohammed Ammar Updated: Fri, 25 Oct 2024 07:39 PM (IST)
Hero Image
सीडीपीओ व सुपरवाइजर के निरीक्षण में उजागर हुई हकीकत।
संसू, वजीरगंज। नौनिहालों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पुष्टाहार का लाभ दिए जाने हेतु सरकार द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केंद्र केवल कागजों में ही संचालित हो रहे हैं। इसकी पुष्टि विभागीय निरीक्षण से भी हुई है। सीडीपीओ व सुपरवाइजर ने अलग- अलग 11 आंगनवाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया तो एक को छोड़ सभी 10 केंद्र बंद मिले। गैरहाजिर कार्यकर्ता व सहायिका को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

रिकॉर्ड नहीं दिखा पाई कर्मचारी

ब्लाक के बाल विकास परियोजना अधिकारी सुशील कुमार व मुख्य सेविका सुनीता देवी ने ब्लाक के 11 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में कस्बे के वार्ड संख्या चार का केंद्र खुला मिला। लेकिन यहां मौजूद अनीता कोई रिकॉर्ड नहीं दिखा पाईं। इससे वितरित होने वाले पुष्टाहार का सत्यापन नहीं हो सका। इसके अलावा कस्बे के वार्ड संख्या पांच, छह, सात, आठ व दस बंद मिले। ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का भी कमोवेश यही हाल मिला। गांव जाहरपुर का केंद्र बंद मिला।

ग्रामीण बोले- हमारे यहां केंद्र तक नहीं खुलते

कार्यकत्री चंद्रावती गैरहाजिर मिली। निमठोली का केंद्र भी बंद था। संतोष गैरहाजिर थीं। इसके अलावा हतरा गांव के तीनों केंद्र भी पूरी तरह बंद मिले। यहां तैनात निगार जहां, आजमा बी, शबीना व सहायिका परवीन व मीना गैरहाजिर मिलीं। निरीक्षण के दौरान गांव के ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां केंद्र कभी नहीं खुलते।

गर्भवती महिला, बच्चों को एमडीएम व पुष्टाहार का वितरण भी नहीं होता। इस हकीकत को देख निरीक्षण करने वाले अधिकारी भी खुद भौचक्के हैं। बंद मिले केंद्रों पर तैनात कार्यकत्री व सहायिकाओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

पांच का लिया नमूना, 300 किलोग्राम छेना कराया नष्ट

बदायूं : दिवाली को लेकर एक बार फिर खाद्य विभाग सक्रिय हो गया है। शहर के कई जगहों पर छापा मारकर खाद्य पदार्थ के नमूने लिए गए। कस्बों में मिठाई व अन्य मिलावटी सामान को नष्ट भी कराया गया। विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल पांच खाद्य पदार्थो के नमूने लिए गए। उघैती रोड स्थित दुकान से 300 किलोग्राम छेना मिठाई नष्ट कराया गया। जिसका अनुमानित मूल्य 30000 रुपया है।

दातागंज खोया मण्डी में 22 किग्रा खोया नष्ट कराया गया। जिसका अनुमानित मूल्य 5800 है। इसके अलावा उघैती रोड के खुर्शीद आलम के यहां से छेना का नमूना, बिसौली के अमजद के यहां से चीनी खिलौना का नमूना, वजीरगंज के आदर्श ट्रेडर्स के यहां से तेल,दातागंज खोया मंडी के राशिद अहमद के यहां से खोया का नमूना, दातागंज के सैंजनी से मुनेशपाल सिंह के यहां से रिफाइंड आयल का नमूना लिया गया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।