Move to Jagran APP

Diwali के त्योहार पर रुलाएगी महंगाई, सब्जियां 25 प्रतिशत तो खाद्य तेल 35 रुपये महंगा

Inflation दीपावली की खुशियों पर महंगाई का ग्रहण लगता दिख रहा है। बिसौली बाजार में सब्जियों के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। वहीं तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में 30 से 35 प्रतिशत तक का उछाल आया है। इससे घर का बजट बिगड़ रहा है और गृहणियों के लिए रसोई संभालना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने महंगाई पर नियंत्रण की मांग की है।

By Raghvendra Chandra Shukla Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sat, 26 Oct 2024 02:59 PM (IST)
Hero Image
Inflation: त्योहार से पहले ही सब्जियों में 25 प्रतिशत महंगी हो गई है। फाइल फोटो
संस, जागरण बिसौली । Inflation: दीपावली महंगाई फीकी करने वाली है। सब्जियों के साथ ही खाद्य तेल के दाम में 25 से 35 प्रतिशत का इजाफा बजट पर वार करेगा।

किचन संभालना गृहणी के लिए मुश्किल हाेने वाला है। स्थानीय लोगों ने महंगाई पर नियंत्रण की मांग की है। त्योहार से पहले ही सब्जियों की कीमतों में 25 प्रतिशत की तो तेल 35 रुपये महंगा हो गया है। हालांकि दालों के दामों में गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें- तिरूपति बालाजी लड्डू विवाद के बाद अब पिरान कलियर दरगाह के प्रसाद पर हंगामा, केमिकल का हो रहा था इस्‍तेमाल

अभी दस दिन तक भावों में और तेजी आने की उम्मीद

दुकानदारों का मानना है कि अभी दस दिन तक भावों में और तेजी आने की उम्मीद है। पिछले एक माह में कई त्योहार आए हैं। सब्जियों और खाद्य वस्तुओं का उपभोग भी बढ़ा है। इस एक माह में तोरई चालीस से बढ़कर 60 रुपए प्रतिकिलो हो गई। इसके साथ ही लौकी बीस रुपए की जगह अब चालीस रुपए प्रतिकिलो बिक रही है।

टिन्डे का पिछले माह भाव 60 रुपए था, अब सौ रुपए प्रतिकिलो है। आलू भी 25 की जगह 30 से 35 रुपए प्रति किलो हो गया। इसी तरह घुइया 60 रुपए थी वही आज नई घुइया सौ रुपए प्रतिकिलो है। शिमला के भाव ने तो आसमान छू लिया है। वह दुगना उछाल लेकर 160 रुपए प्रतिकिलो पहुंच गई। टमाटर भी चालीस की जगह अब 60 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है।

यह भी पढ़ें- 16 दिन बाद मिला Rishikesh से किडनैप छात्र का शव, हत्यारा गिरफ्तार; गे चैटिंग एप से जुड़ा मामला

खाद्य पदार्थ का भी यही हाल

  • खाद्य पदार्थों के भी यही हालात हैं।
  • मखाने का भाव पिछले माह 800 रुपए था जो अब बारह सौ रुपए प्रतिकिलो हो गया है।
  • खाद्य तेल 120 रुपए से उछल कर 155 रुपए प्रतिकिलो हो गया है।
  • वनस्पति घी अब 120 रुपए की जगह 145 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है।
  • चावल पर भी दस रुपए प्रतिकिलो बढ़ गए हैं।
  • गोला में बहुत तेजी से उछाल आया है। पिछले माह 160 रुपए भाव था जो अब ढाई सौ प्रतिकिलो हो गया है।

आलू के भाव और बढ़ने के आसार हैं। कुछ जगहों पर मौसम से जुड़ी परेशानियों की वजह से नया आलू नहीं आ रहा है। टमाटर के भाव गिरने की उम्मीद है। - वीरेश सब्जी विक्रेता

कुछ सीजन की सब्जियों के दाम जरूर घट रहे हैं। वहीं लौकी, तोरई, टिंडा और परवल के दाम दिन पर दिन बढ़ेंगे। - वीर सिंह सब्जी बिक्रेता

त्योहारों के कारण अभी खाद्य वस्तुओं पर और भाव बढ़ेंगे। मेवा पर तो विशेष रूप से महंगाई आ गई लेकिन दालों के भाव नीचे आ रहे हैं। - विवेक वार्ष्णेय, किराना स्टोर मालिक

सब्जी और खाद्य वस्तुओं के दाम तो अब बढ़ते ही जा रहे हैं, सरकार।को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। - अमित अग्रवाल

महंगाई तो बढ़ रही है। त्योहार के महीने में तो हर वस्तु के दाम बढ़ते हैं, इससे गरीब की कमर टूट जाती है। - भास्कर उपाध्याय

सरकार को अब सब्जियों के दाम तय करने की भी नीति बनानी होगी। क्योंकि सब्जी के भाव भी आम आदमी की जेब का बजट बिगाड़ देते हैं। - श्याम अग्रवाल

दालों के दामों में भारी गिरावट आई है। यह अपने आप में अहम है। सरकार कीमतें रोकने को लेकर प्रयासरत है। - मयंक पाठक

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।