Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Badaun : टीले पर जुटने लगा मजमा, ऐतिहासिक स्थल घोषित कराने की मांग

अब गांव कोट सुर्खियों में है। धार्मिक संगठनों कि बाद सहसवान के सपा विधायक गांव पहुंचे। पहले उन्होंने उस ऐतिहासिक टीले को देखा। इसके बाद गवा देवट पर रखी मूर्तियों को देखा। भगवान विष्णु और इंद्र की मूर्तियों की सुंदरता को सराहा।

By Kamlesh Kumar SharmaEdited By: Mohammed AmmarUpdated: Fri, 13 Jan 2023 07:47 PM (IST)
Hero Image
बिसौली के कोट गांव के टीले का जायजा लेते सहसवान के सपा विधायक बृजेश यादव। जागरण

संवाद सहयोगी, बिसौली : गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए क्षेत्र के कोट गांव के टीले की खोदाई में प्राचीन मूर्तियां निकलने के बाद अब यहां मजमा लगने लगा है। शुक्रवार को सहसवान के सपा विधायक ब्रजेश यादव ने गांव कोट पहुंचकर खोदाई में निकली मूर्तियों को देखा। गांव वालों से बात की। कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर ऐसे ऐतिहासिक स्थल घोषित कराया जाएगा।

अब गांव कोट सुर्खियों में है। धार्मिक संगठनों कि बाद सहसवान के सपा विधायक गांव पहुंचे। पहले उन्होंने उस ऐतिहासिक टीले को देखा। इसके बाद गवा देवट पर रखी मूर्तियों को देखा। भगवान विष्णु और इंद्र की मूर्तियों की सुंदरता को सराहा। मौके पर पहुंचे गांव वालों से बात की और उनकी भावनाओं को समझा। गांव वालों ने बताया कि यह स्थल हमारी हिंदू संस्कृति का प्रतीक है, धरोहर है। इस बात को स्वीकार करते हुए विधायक ने कहा कि यह गांव हमारी संस्कृति से जुड़ा है। इस स्थान से हमारा इतिहास जुड़ा है।

उन्होंने एलान किया कि इस स्थान को ऐतिहासिक स्थल वनवाने को लेकर मुख्यमंत्री से भेंट की जाएगी। कहा कि शासन और प्रशासन को लोगों की भावनाओं को समझने की जररूत है। इस मौके ही पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के निजी सचिव विपिन यादव, आकाश मिश्रा, रूप बसंत मौर्य, फूल सिंह यादव, चंद्रपाल मौर्य, परमानंद शाक्य, रामस्वरूप शाक्य, पुष्पेंद्र शाक्य, बल्लू चौधरी, विवेक मिश्रा, राजेश कश्यप, लीलाधर शाक्य, सुदेश यादव आदि उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने भी टीले का लिया जायजा

गंगा एक्सप्रेस वे बनाने के लिए ग्राम कोट में टीले की खोदाई में बुद्ध प्रतिमा निकलने की जानकारी मिलने पर भाजपा के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य भी पहुंचे। बुद्ध सेवा समिति बिसौली एवं बुद्ध संस्कृति विकास ट्रस्ट भोजपुर के पदाधिकारियों के प्रयासों से डा.वीरेंद्र कुमार प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, प्राचीन इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर ने खोदाई वाली जगह का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में भगवान बुद्ध के अवशेष ही पाए गए। उन्होंने बताया कि यह अवशेष 2100 से 2300 वर्ष पूर्व कुषाण वंश की हैं। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने उच्च अधिकारियों से इसकी बात करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर चंद्रशेखर उर्फ टिंकू शाक्य, नेत्रपाल सिंह कुशवाह, राकेश शाक्य, सौराज शाक्य, मोहर सिंह शाक्य, जय प्रकाश शाक्य, ज्ञानचंद्र आदि मौजूद रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें