Move to Jagran APP

UP Police : पुलिस लाइन के मैदान में दंगा, आंसू गैस के गोले छोड़ खदेड़े दंगाई- SSP ने संभाला मोर्चा

UP News एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाला।शुक्रवार सुबह पुलिस लाइंस मैदान में अचानक नारेबाजी शुरू हो गई। पुलिस विरोधी नारेबाजी करते सैकड़ों सादा कपड़े में लोग नजर आने लगे। वहीं दूसरी तरफ दंगा नियत्रण सामग्री लिए पुलिस मुस्तैद थी। कुछ ही देर में नारेबाजी कर रहे लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

By Ankit Gupta Edited By: Mohammed Ammar Updated: Fri, 25 Oct 2024 10:51 PM (IST)
Hero Image
पुलिस लाइन के मैदान में दंगा, आंसू गैस के गोले छोड़ खदेड़े दंगाई
जागरण संवाददाता, बदायूं। आगामी त्योहार व किसी भी आपराधिक मामले से निपटने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइंस मैदान में दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया गया। पूरा सीन ऐसे क्रिएट किया गया जैसे वास्तव में दंगा हुआ हो। एक तरफ सादा कपड़ों में पुलिस कर्मियों को दंगाई बना कर खड़ा किया गया तो दूसरी तरफ पुलिस मोर्चा संभाले खड़ी थी। दंगा के दौरान पुलिस ने लाठी फटकारी और आंसू गैस के गोले छोड़कर दंगाइयों को खदेड़ा।

पुलिस लाइंस मैदान के बाहर से गुजर रहे लोग ठहरे

एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाला।  शुक्रवार सुबह पुलिस लाइंस मैदान में अचानक नारेबाजी शुरू हो गई। पुलिस विरोधी नारेबाजी करते सैकड़ों सादा कपड़े में लोग नजर आने लगे। वहीं दूसरी तरफ दंगा नियत्रण सामग्री लिए पुलिस मुस्तैद थी। कुछ ही देर में नारेबाजी कर रहे लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। यह सब देख पुलिस लाइंस मैदान के बाहर से गुजर रहे लोग ठहर गए।

एक बार तो ऐसा लगा जैसे वास्तव में दंगा शुरू हो गया हो। लेकिन वह दंगा नियत्रण का रिहर्सल था। जिससे लोग सहज हुए। रिहर्सल में एसएसपी और एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने भी आंसू गैस के गोले छोड़े। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को हैंड ग्रेनेड का प्रयोग करने की जानकारी दी।

इसके अलावा भीड़ को तितर-बितर करने, दंगाइयों को खदेड़ने, घायलों को अस्पताल ले जाने, बलवाइयों की गिरफ्तारी आदि का अभ्यास भी कराया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए रबर बुलेट गन, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के संबंध में बताया गया। टियर स्मोक सेल व नेट आदि के प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियां बताईं। इस दौरान एसपी देहात केके सरोज, सीओ सिटी संजीव कुमार, उझानी सीओ शक्ति सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह आदि मौजूद रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।