Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Road Accident : बहन के घर जा रहा था युवक, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा- गांव में जिसने भी सुना पैरों तले खिसक गई जमीन

UP News in Hindi पुलिस ने दोनों के पास से मिले सामान के जरिए उनकी पहचान की और सूचना स्वजन को दी। इसके बाद दोनों के शव जिला अस्पताल भेज दिए गए। सूचना मिलते ही दोनों के स्वजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उनका रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों की बइकों को कब्जे में लेकर म्याऊं चौकी पर खड़ा करा दिया है।

By Ankit Gupta Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 06 Jul 2024 09:46 PM (IST)
Hero Image
अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं-उसहैत मार्ग पर ढका पुलिया के पास हुआ हादसा

संसू जागरण, म्याऊं। हेलमेट लगाए होने के बाद भी दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों के चालकों की मृत्यु हो गई। हादसा अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं-उसहैत मार्ग पर हुआ। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार अपनी अपनी बाइक के नीचे दब गए। दोनों की मृत्यु उनके सिर में चोट लगने से ही बताई जा रही है।

हादसे के बाद दोनों के हेलमेट उनके शव के पास पड़े मिले। सूचना मिलने के बाद से दोनों के स्वजन में चीत्कार मचा हुआ है। हादसे में जान गवांने वाला एक उसहैत नगर पंचायत में इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात था।

बहन के घर दावत में शामिल होने जा रहे थे

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला तकिया निवासी शाकिर उसहैत नगर पंचायत में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। शनिवार को वह अपनी बहन के घर दावत में शामिल होने जा रहे थे।

वहीं अलापुर थाना क्षेत्र के गांव यादव नगर निवासी भगवान सिंह भी किसी काम से म्याऊं की तरफ आ रहे थे। जब शाकिर की बाइक म्याऊं-उसहैत मार्ग पर ढका पुलिया के पास पहुंची कि तभी सामने से आ रही भगवान सिंह की बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के समय दोनों ने हेलमेट पहन रखे थे।

बाइकों के टकराने के बाद दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। दोनों अपनी अपनी बाइक के नीचे दब गए। हादसा होते देख आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। म्याऊं चौकी पुलिस दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी म्याऊं ले गई। जहां चिकित्सक ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : 'मेरे कपड़े अभी तक क्यों नहीं सिले', युवक ने इतना कहा तो दर्जी ने सीने में घोंप दी कैंची- हो गई दर्दनाक मौत 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें