Move to Jagran APP

'सर, मेरी भांजी घर में अकेली थी, तभी यह लड़का अंदर घुसा और इसने'...मामी ने पुलिस को सुनाई आपबीती

विरोध किया तो मारने पीटने लगा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया शोर शशराबा सुनकर पास पड़ोस के लोग आ गए तभी आरोपी फरार हो गया। पीड़ित किशोरी की मामी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक रामसेवक ने बताया मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

By Rajeev Mishra Edited By: Mohammed Ammar Updated: Thu, 16 May 2024 07:22 PM (IST)
Hero Image
'सर, मेरी भांजी घर में अकेली थी, तभी यह लड़का अंदर घुसा और इसने'...मामी ने पुलिस को सुनाई आपबीती
संवाद सहयोगी, फरीदपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने रात्रि में घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी की मामी ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया की उसकी भांजी बुधवार की रात्रि में घर पर अकेली थी घर के अन्य लोग खेत पर गए हुए थे तभी गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और गाली गलौज कर उसकी भांजी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

जब उसका विरोध किया तो मारने पीटने लगा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया शोर शशराबा सुनकर पास पड़ोस के लोग आ गए तभी आरोपी फरार हो गया। पीड़ित किशोरी की मामी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक रामसेवक ने बताया मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।