Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शब-ए-बरात पर दो पक्षों में पथराव, दारोगा-सिपाही घायल

जेएनएन बदायूं कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी में दो पक्षों में विवाद हो गया। शब-ए-बरात प

By JagranEdited By: Updated: Sat, 19 Mar 2022 11:49 PM (IST)
Hero Image
शब-ए-बरात पर दो पक्षों में पथराव, दारोगा-सिपाही घायल

जेएनएन, बदायूं : कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी में दो पक्षों में विवाद हो गया। शब-ए-बरात पर जुलूस की शक्ल में कब्रिस्तान जाने से रोकने पर मारपीट और पथराव हो गया। इसमें एक दारोगा और सिपाही समेत नौ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को हिरासत में ले लिया है।

शुक्रवार रात कब्रिस्तान में चिराग जलाने जुलूस की शक्ल में जा रहे लोगों ने होली के त्योहार पर बज रहे डीजे को बंद करवाने को कहा। इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी। पहले पुलिस से नोकझोंक होती रही, फिर दोनों पक्षों की तरफ से पथराव होने लगा। जिसमें एक दारोगा व एक कांस्टेबल सहित दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कुछ लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दारोगा व प्रधान मुहम्मद रिजवान की तरफ से बली मुहम्मद पर हिदू समाज के लोगों को उकसाकर पथराव करवाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौजूदा प्रधान रिजवान का कहना है कि पूर्व प्रधान बली मुहम्मद ने पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर हिदुओं को उकसा दिया था। जब हमारे समुदाय के लोग रात करीब आठ बजे के शब-ए-बरात पर कब्रिस्तान में चिराग बत्ती करने जा रहे थे तो पुलिस मौके पर तैनात थी। वहीं होली के त्योहार पर डीजे बज रहा था। इसी बीच मुस्लिमों के देखते हुए दरोगा विकेश कुमार ने डीजे को बंद करने को कहा इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से पथराव शुरू हो गया व भगदड़ व चीख-पुकार के बीच पथराव होता देख बीच बचाव में आए दारोगा विकेस व कांस्टेबल संतोष कुमार पत्थर लगने से घायल हो गए। इनके अलावा एक पक्ष के नवाब बख्श, नसरूद्दीन, उस्मान, प्रधान मुहम्मद रिजवान, जैसथ, इसरार और दूसरे पक्ष से आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। दारोगा विकेस कुमार व प्रधान मुहम्मद रिजवान की तरफ से कोतवाली में मुस्लिम व हिदूओ को उकसा कर दोनों पक्षों में पथराव करवाने वाले पूर्व प्रधान वली मुहम्मद सहित लगभग 17 लोगो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव में तनाव को देखते हुए तीन थानों की पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई।

पूर्व प्रधान बली मुहम्मद ने पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर गांव में दोनों पक्षों में झगड़ा करा दिया था। पूर्व प्रधान वली मुहम्मद सहित लगभग 17 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर सात लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। दस अन्य लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। यदि किसी व्यक्ति ने माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- हरपाल सिंह, कोतवाल उझानी