Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Budaun News: रात के दो बजे थे... आराम से सो रहा था युवक, चंद सेकेंड में मकान की छत धड़ाम!

बदायूं में भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ। उघैती थाना क्षेत्र के गांव सरह बरौलिया में एक मकान की छत गिर गई जिसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh Updated: Fri, 13 Sep 2024 02:46 PM (IST)
Hero Image
मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर युवक की मृत्यु

जागरण संवाददाता, बदायूं। बीते 40 घंटे से हो रही लगातार बारिश के बीच हादसे भी बढ़ने लगे हैं। बीती रात बारिश के दौरान उघैती थाना क्षेत्र के गांव सरह बरौलिया में एक मकान की छत गिर गई। जिसके नीचे दबकर एक युवक की मृत्यु हो गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। मलबा हटाकर युवक को निकाला। प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

गांव सरह बरौलिया निवासी डा. राकेश शाक्य के साथ कई साल से उनका भांजा मेवली निवासी प्रदीप भी रहता था। गुरुवार रात वह खाना पीना करने के बाद घर के बाहरी हिस्से के कमरे में सोने चला गया। जबकि परिवार के अन्य लोग घर के दूसरे हिस्से में सोए थे। रात करीब दो बजे अचानक घर की छत तेज धमाके के साथ गिर गई।

प्रदीप भी उसके नीचे दब गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य व आसपास के लोग आ गए। लोगों ने मलबा हटा कर प्रदीप को निकाला। उसे अस्पताल ले जाया गया। लेक़िन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। हादसे की सूचना प्रदीप के स्वजन को दी गई तो वह भी रोते बिलखते पहुंच गए।

ये भी पढ़ें - 

बारिश का कहर: गजरौला-हसनपुर में गिरे कई मकान, मलबे में दबकर पांच घायल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर