Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बदायूं में एंबुलेंस से उतरते ही महिला दिया बच्चे को जन्म; मौके पर मौजूद महिलाओं ने इस तरह की मदद

Badaun News वहीं परिसर में बैठी महिलाओं ने धोती तान कर प्रसूता महिला की मदद की। सेहत महकमा के जिम्मेदार लगभग आधा घंटे के बाद अपने कमरे से निकल आईं तब कही जाकर प्रसूता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।चिकित्साधीक्षक डॉक्टर राजकुमार गंगवार ने बताया कि स्टाफ आ गया था प्रसूता को लेवर रूम में भर्ती कराया गया है।

By Sachin GuptaEdited By: Mohammed AmmarUpdated: Fri, 20 Oct 2023 04:39 PM (IST)
Hero Image
Badaun News : बदायूं में एंबुलेंस से उतरते ही महिला दिया बच्चे को जन्म

संवाद सूत्र, उझानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एंबुलेंस से उतरते ही गर्भवती महिला ने खुले आसमान के नीचे एक नवजात शिशु को जन्म दिया लगभग आधा घंटे बिलंब से महिला चिकित्सक ने प्रसूता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर जच्चा-बच्चा दोनों ही सुरक्षित हैं।

क्षेत्र पंचायत के गांव बरसुआ निवासी गर्भवती निशांत पत्नी आजम को प्रसव पीड़ा अधिक होने की वजह से स्वजनों एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एम्बुलेंस से उतरते ही गर्भवती महिला ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें- Gorakhpur : पूजा पंडाल में नाटक का मंचन कर रहे जोकर के गले में धंसी शराब की बोतल, हो गई दर्दनाक मौत

मौके पर मौजूद महिलाओं ने की मदद 

वहीं परिसर में बैठी महिलाओं ने धोती तान कर प्रसूता महिला की मदद की। सेहत महकमा के जिम्मेदार लगभग आधा घंटे के बाद अपने कमरे से निकल आईं तब कही जाकर प्रसूता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।चिकित्साधीक्षक डॉक्टर राजकुमार गंगवार ने बताया कि स्टाफ आ गया था प्रसूता को लेवर रूम में भर्ती कराया गया है। जहां पर जच्चा-बच्चा दोनों ही सुरक्षित हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें