Move to Jagran APP

'जब वो चिल्लाई तो मैंने उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया', 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी का इकरारनामा

शुक्रवार रात नौ बजे बच्ची का शव चादर में लिपटा मिला था। चादर हटाते ही वहां मौजूद हर कोई सिहर गया। मासूम का पिता और चाचा के मुंह से तो जैसे आवाज चली गई। चीखने चिल्लाने की कोशिश तो कर रहे थे लेकिन आवाज साथ नहीं दे रही थी। हर कोई जानना चाहता था कि बच्ची के साथ ऐसा किसने और क्याें किया।

By Raghvendra Chandra Shukla Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 19 Oct 2024 04:29 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

अंकित गुप्ता, बदायूं : वह सात साल की मासूम बच्ची थी। जिससे मिलती उसकी हो जाती। हंसते खेलते बाजर से इलास्टिक लेकर घर जा रही थी। उसे नहीं पता था भरी दोपहरी में घर से चंद कदम दूर गली में उसे इंसान के रूप में हैवान मिल जाएगा। गली के नुक्कड़ पर दुकान में काम करने वाले जाने आलम ने बच्ची को रोका, बात की और फिर उसके साथ चल दिया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बच्ची हसते हुए उससे बात कर रही थी। इसी सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपित जानेआलम तक पहुंची।

रात 9 बजे चादर में लिपटा मिला था शव 

शुक्रवार रात नौ बजे बच्ची का शव चादर में लिपटा मिला था। चादर हटाते ही वहां मौजूद हर कोई सिहर गया। मासूम का पिता और चाचा के मुंह से तो जैसे आवाज चली गई। चीखने चिल्लाने की कोशिश तो कर रहे थे, लेकिन आवाज साथ नहीं दे रही थी। हर कोई जानना चाहता था कि बच्ची के साथ ऐसा किसने और क्याें किया। लोगों में आक्रोश था जो सड़कों पर दिखाई दिया। पुलिस के माथे पर भी शिकन थी कि कहीं बात ज्यादा आगे न बढ़ जाए।

शराब के नशे में की दरिंदगी 

एसएसपी ने घटना के राजफाश के लिए टीमें लगा दीं। कुछ घंटों में ही पुलिस टीम ने इसका परिणाम दिया। बताते हैं कि कस्बे एक व्यक्ति ने इसमें पुलिस का सहयोग किया। उसने बताया कि बच्ची से बात करते एक व्यक्ति को देखा था, जो सीसीटीवी में कैद है। जब सीसीटीवी को देखा गया तो उसमें जानेआलम दिखा। देर रात हुई मुठभेड़ में उसे पकड़ लिया गया। उसके पकड़े जाने के बाद उसने भी पुलिस को काफी कुछ बताया। जो बताता है कि इंसान शराब के नशे में किस हद तक हैवानियत कर सकता है।

आरोपित बोला : वह चिल्लाई तो मैने पटक दिया

पुलिस के अनुसार पकड़े जाने के बाद जानेआलम ने बताया कि वह बच्ची से बात करते करते उसके साथ गया। उस समय वह शराब पिए हुए थे। खंडहर के पास पहुंच कर उसने बच्ची को लालच दिया और अंदर ले गया। जब उसने बच्ची के कपड़े हटाने की कोशिश की तो वह चीखने लगी। इस पर उसे गुस्सा आ गया और उसे उठा कर जमीन पर पटक दिया। जिससे वह हल्की बेहोश हो गई थी।

आरोपित ने ही बताया कि हैवानियत करते समय बच्ची ने उसकी अंगुली काट ली थी। तब उसने ईंट उठाकर उसके चेहरे, सिर व काट के पास प्रहार किया। इसके बाद वह बाहर गया और वहां से एक चादर लाया और उसमें लपेट कर बच्ची को अलमारी में रख कर दीवार फांदकर पीछे के रास्ते भाग गया।

इसलिए स्वजन से पहले पुलिस पहुंची

घटना स्थल पर स्वजन से पहले पुलिस पहुंच गई थी। इसके बाद मीडिया कर्मी पहुंचे और तब स्वजन आए। बताते हैं कि जानेआलम को आते जाते किसी ने देखा था। जब बच्ची दोपहर बाद से गायब हो गई तो उस व्यक्ति को शक था कि कहीं न कहीं जानेआलम का इसमें हाथ है। स्वजन रात तक ढूंढते रहे और जब बच्ची नहीं मिली तो पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई थी। पुलिस बच्ची की तलाश में लगी तभी उस व्यक्ति पुलिस को बताया कि खंडहर में जाकर देखें वहां बच्ची मिल सकती है। पुलिस ने देखा तो दीवार की आलमारी में बच्ची का शव चादर में लिपटा रखा था।

यह भी पढ़ें : एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बागपत पुलिस में किया बड़ा फेरबदल, 60 पुलिसवालों के तबादले; TSI लाइन हाजिर, TI भी हटाए

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।