Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Asian Games 2023: मदद न मिली तो छोड़ दूंगी खेल… ओलम्पिक के लिए अब पैसे नहीं बचे, एशियन गेम्स की खिलाड़ी का दर्द

Asian Games 2023 News– पदकों की बारिश के बीच उन एथलीटों का दर्द भी छलका जो किसी मदद के बिना अपने परिश्रम से एशियाड तक खेल गए। रचना यादव ने कहा है कि अगर उन्हें सरकार से आर्थिक मदद नहीं मिली तो वे खेल छोड़ देंगी। वो अपने संसाधनों से यहां तक पहुंची हैं और आने वाले दिनों में ओलिंपिक की तैयारी के लिए आवश्यक धन नहीं रह गया है।

By Jagran NewsEdited By: Shivam YadavUpdated: Fri, 06 Oct 2023 05:34 PM (IST)
Hero Image
Asian Games 2023: एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाली रचना का दर्द।

आशु सिंह, बागपत।  Asian Games 2023 News  एशियाड में पदकों की बारिश के बीच उन एथलीटों का दर्द भी छलका जो किसी मदद के बिना अपने परिश्रम से एशियाड तक खेल गए। बागपत की रचना यादव ने कहा है कि अगर उन्हें सरकार से आर्थिक मदद नहीं मिली तो वे खेल छोड़ देंगी। वो अपने संसाधनों से यहां तक पहुंची हैं और आने वाले दिनों में ओलम्पिक की तैयारी के लिए आवश्यक पूंजी नहीं रह गई है। 

तेज बारिश के कारण नहीं कर पाई अच्छा प्रदर्शन

एशियाई खेलों में इस बार हैमर थ्रो में दो महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दोनों खिलाड़ी बागपत से हैं। 28 वर्षीय रचना कुमारी अपना श्रेष्ठ न दे पाने के सवाल पर कहा कि उस दिन हांगझू में तेज बारिश हो रही थी। इस कारण उनके पैर फिसल रहे थे।

फिसलन की वजह से पैर मुड़ा

रचना ने पहली थ्रो 58 मीटर की लगाई। सोचा था कि इसके बाद आलआउट थ्रो लगाएंगी, लेकिन फिसलन की वजह से पैर मुड़ गया। चीन की खिलाड़ी भी अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे सकीं। 

कहीं से नहीं मिल रही मदद

रचना ने कहा कि ओलंपिक के लिए क्वालिफिकेशन मार्क 74 मीटर है। इसके लिए अपनी ओर से पूरी मेहनत करना चाहती हैं, लेकिन उनको कहीं से मदद नहीं मिल रही। सरकार से कोई सुविधा नहीं मिली। उन्हें आर्थिक मदद की आवश्यकता है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे इसी माह होने वाले राष्ट्रीय खेलों के बाद खेल छोड़ने को मजबूर होंगी। 

युवा खिलाड़ी तान्या चौधरी ने भी लिया था एशियाड खेल में हिस्सा।

सहायता मिले तो पदक की वर्षा कर दें तान्या

19 वर्षीय युवा खिलाड़ी तान्या चौधरी के पिता नरेंद्र चौधरी ने भी कहा कि इवेंट वाले दिन वर्षा होने के कारण तान्या अपना श्रेष्ठ नहीं दे सकी। कहा कि इतिहास में अब तक हैमर थ्रो में कोई महिला खिलाड़ी ओलिंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है। उन्हें विश्वास है कि उचित सहायता मिले तो तान्या इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकती है।

यह भी पढ़ें: पत्नी कमा रही हो तो भी गुजारा भत्ता देने से इनकार नहीं कर सकता पति, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

यह भी पढ़ें: यूपी में बाबा हैं… गाने वाली कवयित्री की बनाई फेक आईडी, महिला की आवाज में रिश्तेदारों से की अश्लील बात, गिरफ्तार

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर