Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News : यूपी में घर-घर जाएंगे स्वास्थ्यकर्मी, अंदर छुपे बैठे टीबी के मरीजों को खोजने के लिए चलेगा अभियान

संदिग्ध मिलने निजी स्वस्थ्य केंद्रों पर जांच कराई जाएगी और पुष्टि होने पर तुरंत उपचार शुरू किया जाएगा। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डा. यशवीर सिंह ने बताया कि सघन टीबी खोजी अभियान को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए है। गहतना से जांच करेंगे और जो भी मरीज मिलेगा उनकी जांच और उपचार में भी मदद करेंगे।

By Surendra Kumar Kashyap Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 01 Sep 2024 06:39 PM (IST)
Hero Image
3 लाख जनसंख्या में खोजे जाएंगे टीबी के मरीज, प्लान तैयार

जागरण संवाददाता, बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में घर में छुपे बैठे टीबी के मरीजों को खोजने के लिए अभियान चलेगा। टीम घर-घर जाएगी और बीमारी लोगों को टीबी के लक्षण बताकर जांच करेगी। संदिग्ध मिलने पर स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच होगी। टीबी की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनका उपचार शुरू किया जाएगा।

सघन टीबी खोजी अभियान अभियान को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नौ सितंबर को शुरू किया जाएगा और 20 सितंबर तक इसका समापन होगा। अभियान को सफल बनाने क लिए 129 टीम गठित की गई है जो जिले की तीन लाख की आबादी पर जांच करेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संदिग्ध क्षेत्र निर्धारित किए गए है।

वहीं कांशीराम कालोन, वृद्धाश्रम, जिला कारागार, मलीन बस्ती आदि में पहुंचकर टीम टीबी के लक्षण के आधार पर जांच करेगी। संदिग्ध मिलने निजी स्वस्थ्य केंद्रों पर जांच कराई जाएगी और पुष्टि होने पर तुरंत उपचार शुरू किया जाएगा। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डा. यशवीर सिंह ने बताया कि सघन टीबी खोजी अभियान को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए है। गहतना से जांच करेंगे और जो भी मरीज मिलेगा उनकी जांच और उपचार में भी मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें : लखनऊ की यूनिवर्सिटी में IPS की बेटी की मौत, हॉस्टल के कमरे में मिला शव- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा राज