Move to Jagran APP

Bagpat News: गृहणियों की पसंद बन रहा मिट्टी का प्रेशर कूकर, इसके फायदे भी हैं अनेक

दीपावली का जगमग बाजार- बागपत नगर पालिका के बाहर सजी मुख्यमंत्री से पुरस्कृत शिल्पकार मुकेश प्रजापति की दुकान में मिट्टी से बने उत्पाद अलग पहचान बना रहे हैं। मटकों के साथ पानी की बोतल और गिलास भी कर रहे आकर्षित।

By Jagran NewsEdited By: Taruna TayalUpdated: Thu, 20 Oct 2022 01:57 PM (IST)
Hero Image
बागपत नगर पालिका के बाहर सजी मुख्यमंत्री से पुरस्कृत शिल्पकार मुकेश प्रजापति की दुकान।

बागपत, जागरण संवाददाता। दीपोत्सव को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। इलेक्ट्रानिक से लेकर फर्नीचर और आटोमोबाइल शोरूम पर भीड़ हैं। इनके बीच मिट्टी से बने उत्पाद का बाजार भी अलग पहचान बना रहे है। नगर पालिका के बाहर मुख्यमंत्री से पुरस्कृत शिल्पकार मुकेश प्रजापति की दुकान किसी आकर्षण से कम नहीं है। यहां पर मिट्टी का प्रेशर कूकर आकर्षित कर रहा है।दीपावली का पर्व नजदीक है। हर व्यापारी त्योहार को यादगार और आर्थिक रूप से संपन्न करने के लिए तैयारियों में जुटा है। बाजार में तेजी भी आ रही है। लोगों की भीड़ हर दुकान पर पहुंच रही है।

मिट्टी से तैयार प्रेशर कूकर की हैं अलग खास‍ियत

दीपोत्सव के चलते मिट्टी से बने उत्पाद अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। परंपराओं के चलते मिट्टी से बने दीये लोग खरीद रहे हैं। दीयों के साथ अन्य मिट्टी से बने अन्य उत्पाद भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। दीपावली से तीन सप्ताह पहले मुख्यमंत्री से सम्मानित शिल्पकार मुकेश प्रजापति ने नगर पालिका के बाहर दुकान सजा देते हैं। उनकी दुकान की खास बात यह है कि यहां मिट्टी से बने उत्पाद के अलावा कुछ नहीं मिलता है। इस बार दुकान पर मिट्टी से तैयार प्रेशर कूकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। उनके पास कढ़ाई, हाटकेस भी है, जिन्हें लोग खूब खरीद रहे हैं। इसके अलावा पानी की बोतल, मटके, लस्सी के गिलास, गमले की भी लोग खरीदारी कर रहे हैं।

वर्ष 2000 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर चुके पुरस्कृत

मुकेश प्रजापति मूल रूप से किरठल के रहने वाले है। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग कार्यक्रमों में अपनी स्टाल लगाने के लिए आमंत्रित करते है। उन्हें मिट्टी से बने उत्पाद ने उनकी इतनी पहचान बनाई गई वर्ष 2000 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें पुरस्कृत कर चुके हैं।

पत्नी और दो बच्चे भी बंटाते हैं हाथ

उनकी पत्नी सोनिया पांचवी पास है। मिट्टी के उत्पाद बनाने में उनकी पूरी मदद करती है। वहीं दो पुत्र व एक पुत्री भी पढ़ाई के साथ-साथ पिता के कार्यों में मदद करते हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।