Move to Jagran APP

UP Politics: उपचुनाव में पूर्व मंत्री मेराजुद्दीन हुए कांग्रेसी, रालोद ने बनाया था प्रदेश का बाढ़ एवं सिंचाई मंत्री

Baghpat Political News In Hindi पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर मेराजुद्दीन ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के साथ गठबंधन होते ही रालोद से उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंनेगाजियाबाद में राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में हाथ थामा। अपना राजनीतिक सफर उन्होंने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी से शुरू किया था। वे कई वर्षों तक सदस्य रहे थे। बाद में अन्य पार्टियों से जुड़े।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 19 Oct 2024 02:48 PM (IST)
Hero Image
UP News: कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के दौरान पूर्व मंत्री डॉक्टर मेराजुद्दीन।

संवाद सूत्र, जागरण चांदीनगर/बागपत। प्रदेश के पूर्व सिंचाई मंत्री डा. मेराजुद्दीन ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। वे एक बार पहले भी कांग्रेस पार्टी से विधानसभा और दो बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल से इस्तीफा दे दिया था।

डा. मेराजुद्दीन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से ही की थी। वे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कई वर्षों तक सदस्य रहे। उन्होंने वर्ष 1983 में कांग्रेस से सरधना विधानसभा से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। बाद में उन्होंने 1998 और 1999 में समाजवादी पार्टी से बागपत लोकसभा से चुनाव लड़ा। वे जीत तो नहीं पाए लेकिन उनके चुनाव लड़ने से चौ. अजित सिंह को हार का सामना करना पड़ा।

सपा छोड़कर रालोद में आए थे मेराजुद्दीन

वर्ष 2002 में उन्होंने सपा छोड़कर रालोद का दामन थाम लिया। रालोद में आते ही उन्हें वर्ष 2003 में निर्यात निगम का चेयरमैन बना दिया गया। बाद में रालोद से ही प्रदेश के बाढ़ एवं सिंचाई मंत्री बने। छह माह तक वे कैबिनेट मंत्री रहे। अभी वे रालोद के राष्ट्रीय महामंत्री थे। लेकिन रालोद और भाजपा का गठबंधन होते ही उन्होंने पार्टी से त्याग पत्र दे दिया था।

उपचुनाव में कांग्रेस के साथ

शुक्रवार को गाजियाबाद में आयोजित संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन में उन्होंने समर्थकों के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडये, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, विधायक आराधना मिश्रा, प्रदेश महासचिव नवाब अहमद हमीद, सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद दानिश अली की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली।

संविधान बचाने की लड़ाई में पार्टी को करेंगे मजबूत

डा. मेराजुद्दीन ने कहा कि संविधान बचाने की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। कहा कि मजदूर, गरीब, किसान, महिला व युवाओं की आवाज को जननायक राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में बुलंद करने का काम किया जाएगा। उन्होंने अपने बेटे दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता बदर महमूद व फैज महमूद के अलावा सैयद अमान उस्मान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है।

ये भी पढ़ेंः इस बार खास है करवाचौथ, पांच शुभ संयोग घाेलेंगे दांपत्य जीवन में मिठास; बरेली के ज्योतिषाचार्य ने बताए व्रत के नियम

ये भी पढ़ेंः UP News: बिलारी SDM विनय कुमार सिंह ने हाथ में पकड़ा हंसिया और बन गए 'किसान', पहले धान काटा फिर की झड़ाई

 

मलकपुर सहकारी गन्ना समिति के सभापति अंकित वीर का स्वागत करते रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर। सौ स्वयं

रालोद जिलाध्यक्ष ने किया नव निर्वाचित सभापति का स्वागत

रालाेद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप उज्ज्वल समेत कई रालोद नेताओं ने मलकपुर सहकारी गन्ना विकास समिति के सभापति अंकित वीर का बावली गांव में स्वागत किया। सहकारी चीनी मिल रमाला के उपसभापति जयदेव आर्य का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने दावा किया के ये दोनों सभापति व उपसभापति रालोद समर्थक हैं। उनका स्वागत करने वालों में जिला पंचायत सदस्य बसंत तोमर, संजय तथा रामेश्वर मास्टर आदि शामिल रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।