Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

संस्कारों से जीवन में मिलती है सुख-शांति : प्रभावना भूषण

बिनौली (बागपत): जैन संत ऐलाचार्य प्रभावना भूषण महाराज ने कहा कि संस्कार और संयम से मनुष्य को

By JagranEdited By: Updated: Thu, 15 Feb 2018 11:10 PM (IST)
Hero Image
संस्कारों से जीवन में मिलती है सुख-शांति : प्रभावना भूषण

बिनौली (बागपत): जैन संत ऐलाचार्य प्रभावना भूषण महाराज ने कहा कि संस्कार और संयम से मनुष्य को जीवन में सुख-शांति मिलती है। सत्य और अ¨हसा को अंगीकार करने वाले का कल्याण होता है।

जैन संत प्रभावना भूषण गुरुवार को बरनावा स्थित ज्ञान सागर गुरुकुल में धर्मसभा में प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीवन में संस्कारों का होना बहुत जरूरी है। जो व्यक्ति अपने संस्कार खो चुके हैं, वे जीवन में कभी सफल नही हो सकते। संस्कारों और संयम से ही जीवन निर्माण होता है। संयम के बिना मनुष्य का जीवन पशु के समान है। संयम हमारे जीवन में ब्रेक का काम करता है। जिस गाड़ी में ब्रेक नहीं होता है, उसका दुर्घटनाग्रस्त होना निश्चित है। संयम रूपी ब्रेक मानव को अनाचार, अनिष्ट, क्रोध, लोभ, मोह से बचाता है। संयमी मनुष्य जीवन में परम पद को पा सकता। उन्होंने माता पिता से बच्चो को उत्तम संस्कार बचपन से ही देने का संदेश दिया। संस्कारों से परिपूर्ण मनुष्य जीवन में उन्नति करता है। इस दौरान गुरुकुल के बच्चों ने प्रेरक कविताएं सुनाईं। धर्मसभा का संचालन गुरुकुल संस्थापक ब्रह्मचारी अतुल भैय्या ने किया। धर्मसभा में राकेश जैन, मुकेश जैन, विकास जैन, संयम, संकल्प जैन, उज्ज्वल जैन, विशाल जैन, विरेंद्र जैन, मोहित जैन आदि मौजूद रहे।