Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bagpat: यात्रियों ने मचाया ट्रेनों के आमने-सामने आने का शोर, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली को जाने वाली ट्रेन 01622 शुक्रवार सुबह 635 बजे अपने निर्धारित समय पर पहुंची। कुछ समय रुकने के बाद जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी तो यात्रियों ने शोर मचा दिया। यात्रियों ने कहा कि खेकड़ा से दूसरी ट्रेन चल दी है जिससे दोनों ट्रेनों में आमने-सामने की भिड़ंत हो सकती है। इस बीच कुछ यात्री ट्रेन से उतर गए और स्टेशन मास्टर कक्ष में गए और जानकारी दी।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Fri, 03 Nov 2023 08:56 PM (IST)
Hero Image
बागपत में टला बड़ा रेल हादसा (प्रतिकात्मक फोटो)

संवाद सूत्र, अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेल मार्ग पर बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने दो ट्रेनों के आमने-सामने आ जाने का शोर मचा दिया। इससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सिग्नल से कुछ दूरी पर ट्रेन के रुकते ही यात्री उतरने शुरू हो गए। स्टेशन अधीक्षक और अन्य कर्मचारी ने इसकी जानकारी ली। यात्रियों को समझाया कि भिड़ंत जैसी कोई आशंका नहीं थी।

बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली को जाने वाली ट्रेन 01622 शुक्रवार सुबह 6:35 बजे अपने निर्धारित समय पर पहुंची। कुछ समय रुकने के बाद जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी तो यात्रियों ने शोर मचा दिया। यात्रियों ने कहा कि खेकड़ा से दूसरी ट्रेन चल दी है, जिससे दोनों ट्रेनों में आमने-सामने की भिड़ंत हो सकती है। इस बीच कुछ यात्री ट्रेन से उतर गए और स्टेशन मास्टर कक्ष में गए और जानकारी दी। इस पर स्टेशन मास्टर ने लोको पायलट से जानकारी ली। उन्होंने यात्रियों को समझाया कि कोहरे की वजह से सिग्नल नहीं दिखाई देता है, इसलिए लोको पायलट सिग्नल के पास ट्रेन को रोकने के लिए आगे ले जा रहा था। भिड़ंत जैसी कोई आशंका नहीं थी। वहीं, दिल्ली से सहारनपुर को जाने वाली ट्रेन 01619 जब क्रास हो गई, तब सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन निर्धारित समय से 15 मिनट की देरी से 6:56 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

अफवाह फैली तो घबरा गए यात्री

बागपत रोड रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने के लिए बैठे यात्री प्रमोद, शिवकुमार, अरविंद और दीपक आदि ने बताया कि जब शोर मचा कि ट्रेनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो सकती है, तब वे बहुत घबरा गए। सभी लोग ट्रेन से उतरने की तैयारी कर थे कि पता चला कि ऐसा कुछ नहीं है। ट्रेन तो आ रही थी, लेकिन उससे पहले ही हमारी ट्रेन को स्टेशन के पास ही रोके रखा था।

इसे भी पढ़ें: IIT BHU की छात्रा के कपड़े फाड़े, असलहा दिखाकर वीडियो बनाया; विरोध में छात्रों ने सड़क पर किया प्रदर्शन

सोशल मीड‍िया पर भी सूचना हुई प्रसारित

ट्रेनों के आमने-सामने आने का शोर मचा तो यह बात कुछ ही देर में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गई। लोग एक-दूसरे से इसकी जानकारी जुटाने लगे। अग्रवाल मंडी टटीरी से भी कुछ लोग स्टेशन पहुंचे थे।