Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, पत‍ि सह‍ित पांच लोगों के खि‍लाफ केस दर्ज

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह 31 जुलाई 2022 को हुआ था। निकाह में पिता ने करीब 13 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि ससुरालीजन दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। कारोबार करने के लिए पांच लाख रुपये नगद व कार की मांग की। असमर्थता जताने पर उसको प्रताड़ित करने लगे थे।

By Jagran NewsEdited By: Vinay SaxenaUpdated: Sun, 26 Nov 2023 02:28 PM (IST)
Hero Image
दहेज की मांग पूरी न होने पर पत‍ि ने पत्नी को द‍िया तीन तलाक।

जागरण संवाददाता, बागपत। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने महिला को प्रताड़ित किया। दुपट्टे से गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। बाद में पति ने उसको तीन तलाक दिया। पीड़िता ने आरोपित पति समेत पांच सदस्यों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह 31 जुलाई 2022 को हुआ था। निकाह में पिता ने करीब 13 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि ससुरालीजन दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। कारोबार करने के लिए पांच लाख रुपये नगद व कार की मांग की। असमर्थता जताने पर उसको प्रताड़ित करने लगे थे। आए दिन मारपीट की जाती थी। देवर व ससुर उस पर गलत नजर रखते थे। कई बार छेड़छाड़ की गई। एक दिन पति ने दुपट्टे से गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। उसकी किसी तरह जान बची। बाद में उसको तीन तलाक दे दिया।

पुल‍िस ने आरोप‍ियों के खि‍लाफ दर्ज क‍िया केस  

इससे वह परेशान है। उसने महिला थाना पहुंचकर अपनी सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला गंभीर मानते हुए पुलिस में आरोपित पति फैसल, ससुर फारूख, सास बानो, देवर ताजिम, ननद भूरी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी मधु ठाकुर का कहना है कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।