Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Crime : घर लौटते व्यक्ति पर धारदार हथियार से वार, 12 पर मुकदमा दर्ज

ग्राम सलावतपुर खेड़ी निवासी नीतू ने पुलिस को बताया कि उनके पति विकास उर्फ बंदी गत छह सितंबर को किसी कार्य से ग्राम पाबला बेगमाबाद गए थे। आरोप है कि घर लौटते समय रास्ते में गांव के राजीव सूरज सिकंदर सोनू के अलावा बिजेंद्र आकाश व अंकुश निवासी ग्राम बसी तथा पांच अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज कर उनके पति विकास उर्फ बंटी पर धारदार हथियार से हमला किया।

By Kapil Kumar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 09 Sep 2024 11:52 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, बागपत। घर लौटते समय एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पत्नी ने सात नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

ग्राम सलावतपुर खेड़ी निवासी नीतू ने पुलिस को बताया कि उनके पति विकास उर्फ बंदी गत छह सितंबर को किसी कार्य से ग्राम पाबला बेगमाबाद गए थे। आरोप है कि घर लौटते समय रास्ते में गांव के राजीव, सूरज, सिकंदर, सोनू के अलावा बिजेंद्र, आकाश व अंकुश निवासी ग्राम बसी तथा पांच अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज कर उनके पति विकास उर्फ बंटी पर धारदार हथियार से हमला किया। पति गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका उपचार कराया गया। पीड़िता ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।