Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

स्कूल से बहन के साथ लौट रहा था भाई, रास्ते में कुछ युवक पकड़कर ले गए खेत में- भाई के सामने नाबालिग बहन के फाड़े कपड़े

रोजाना की भांति शुक्रवार को दोनों पैदल आम के बाग से निकलकर घर लौट रहे थे। यहां चार आरोपित दोनों को पकड़कर एक खेत में ले गए। आरोपितों ने दोनों के कपड़े फाड़े व बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर राहगीर मौके पर पहुंचे तो आरोपित फरार हुए। पुलिस ने एक नामजद तीन अज्ञात पर लैंगिग अपराध के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

By Gaurav Kumar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 17 Aug 2024 08:26 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

संवाद सहयोगी, जागरण खेकड़ा। कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल से वापस लौटते नाबालिग भाई बहन से बाग में अश्लीलता करने वाले चार आरोपित पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। चारों आरोपित को गिरफ्तार कर चालान किया तो कोर्ट ने जेल भेज दिया।

खेत में ले जाकर कपड़े फाड़े

चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति का 12 वर्षीय बेटा व नौ वर्षीय बेटी कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं। रोजाना की भांति शुक्रवार को दोनों पैदल आम के बाग से निकलकर घर लौट रहे थे। यहां चार आरोपित दोनों को पकड़कर एक खेत में ले गए। आरोपितों ने दोनों के कपड़े फाड़े व बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया।

शोर मचाने पर राहगीर मौके पर पहुंचे तो आरोपित फरार हुए। पुलिस ने एक नामजद, तीन अज्ञात पर लैंगिग अपराध के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने नामजद के साथ तीनों साथी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें : UP News : जल निगम के अधिशासी अभियंता की पीट-पीटकर हत्या; कुर्सी में हाथ-पांव बांधकर घटना को दिया अंजाम