Move to Jagran APP

घर में अचानक निकला 11 फिट लंबा अजगर, मच गई चीख-पुकार- जब वन विभाग को बुलाया गया तभी...

Python in Home एक घर में तब चीख पुकार मच गई। जब वहां अजगर निकल आया। अजगर को देखकर घर में भगदड़ मच गई। डरे सहमे लोगों ने जैसे तैसे वन विभाग को घर में अजगर आने की सूचना दी। वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को जंगल में छोड़ दिया। बताया गया कि अजगर की लंबाई करीब 11 फीट थी।

By Rajeev Kumar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 06 Jul 2024 10:39 PM (IST)
घर में अचानक निकला 11 फिट लंबा अजगर, मच गई चीख-पुकार- जब वन विभाग को बुलाया गया तभी...
काफी घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने अजगर को पकड़ लिया।

संवाद सूत्र, बिनौली। चिरचिटा गांव में शनिवार को सुबह एक घर में अजगर घुस आया, जिसके बाद स्वजन में हडकंप मच गया। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को हिंडन नदी में छोड़ दिया। 11 फीट लंबाई वाले अजगर में लगभग 41 किलोग्राम वजन था।

चिरचिटा गांव निवासी राजेंद्र पुत्र चेतराम सुबह उठकर घर के एक हिस्से में लगाए गए भूसे के कूप से पशुओं को डालने के लिए भूसा लेने गए थे। इस दौरान राजेंद्र ने वहां सर्प को घुसे देखा। राजेंद्र ने इसकी स्वजन को जानकारी दी। स्वजन ने देखा तो अजगर होने का पता चला, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।

प्लास्टिक के ड्रम में बंद कर जंगल में छोड़ा

थोड़ी ही देर में मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पीआरवी पहुंची। पुलिसकर्मियों ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी।

वन रक्षक संजीव कुमार व संविदाकर्मी देवेंद्र ने काफी देर तक मशक्कत कर अजगर को काबू कर प्लास्टिक के ड्रम में बंद किया। तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन कर्मियों ने अजगर को हिंडन नदी के किनारे ले जाकर छोड़ दिया। वन रक्षक संजीव ने बताया कि अजगर की लंबाई लगभग 11 फीट थी, जिसमें करीब 41 किलोग्राम वजन का था।

यह भी पढ़ें : बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थीं मैडम, तभी लड़के ने कर दी यह हरकत- टीचर की निकल गई चीख... शर्म से झुक गईंं नज़रें