Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BJP से गठबंधन पर रालाेद नेताओं की खिली बांछे, 'बागपत समेत पश्चिमी यूपी में चलेगी NDA की आंधी'

UP Politics रालोद अध्यक्ष जयन्त चौधरी की गत दिवस दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद गठबंधन को लेकर संस्पेस खत्म हो गया। मुलाकात से अधिकांश रालोद कार्यकर्ताओं की बांछे खिल गई। हर कोई यही कहता कि अब बागपत समेत पश्चिमी यूपी में एनडीए की आंधी चलेगी। आइए जानते हैं रालोद नेताओं के विचार...।

By Jaheer Hasan Edited By: Abhishek Pandey Updated: Mon, 04 Mar 2024 03:12 PM (IST)
Hero Image
BJP से गठबंधन पर रालाेद नेताओं की खिली बांछे, 'बागपत समेत पश्चिमी यूपी में चलेगी NDA की आंधी'

जागरण संवाददाता, बागपत। रालोद अध्यक्ष जयन्त चौधरी की गत दिवस दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद गठबंधन को लेकर संस्पेस खत्म हो गया। मुलाकात से अधिकांश रालोद कार्यकर्ताओं की बांछे खिल गई। हर कोई यही कहता कि अब बागपत समेत पश्चिमी यूपी में एनडीए की आंधी चलेगी। आइए जानते हैं रालोद नेताओं के विचार...।

रालोद राष्ट्रीय महासचिव चौधरी सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो फैसला लिया हम उसका स्वागत करते हैं। रालोद व भाजपा से गठबंधन से बागपत समेत पश्चिम उत्तर में एनडीए अब और मजबूत होगा। रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल धामा ने कहा कि रालोद तथा भाजपा मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।  रालोद अपनी नीति एवं सिद्धांतों पर सभी वर्गों के हितों के लिए काम करेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जयंत के फैसले का किया स्वागत

रालोद प्रदेश महासचिव एवं जिला पंचायत सदस्य डा. सुभाष गुर्जर ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी राष्ट्रीय स्तर की सोच रखते हैं। इसलिए उनके गठबंधन में जाने का हम स्वागत करते हैं। लोक सभा चुनाव में पूरे जोश-खरोश के साथ काम करेंगे।

रालोद नेता डा. ओमबीर ढाका कहते हैं कि पार्टी अध्यक्ष के फैसले से रालोद के सभी कार्यकर्ता खुश हैं। लोकसभा चुनाव में रालोद और भाजपा के गठबंधन की आंधी चलेगी। रालोद के पूर्व उपाध्यक्ष धीरज उज्वल कहते हैं कि रालाेद के एनडीए में शामिल होने पर बागपत का चहुंमुखी विकास होगा। जयन्त चौधरी का निर्णय सराहनीय है। आमजन को गठबन्धन से बहुत खुश है। इस निर्णय से विकसित भारत का सपना साकार होगा।

रालोद के नेता राजू तोमर सिरसली ने कहा कि कि राजनीतिक गठबंधन जन भावनाओं के अनुरूप बनाए जाते हैं। राष्ट्रीय लोकदल के एनडीए में शामिल होने से किसानों को लाभ होगा और युवाओं व वंचित वर्ग का भविष्य बेहतर होगा।

इसे भी पढ़ें: बागपत से चुनावी मैदान में होंगे जयंत चौधरी या पत्नी चारू? बिजनौर सीट पर खामोशी दावेदारों की बढ़ा रही परेशानी