Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RLD Party : कश्मीर में चुनाव लड़ेगा रालोद, स्टार प्रचारक होंगे जयंत- इस वजह से लिया गया है फैसला

रालोद हरियाणा के विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। रालोद के सूत्रों ने बताया कि हरियाणा में भाजपा के साथ सीटों को लेकर बात चल रही है। हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं है लेकिन हरियाणा के पश्चिम उप्र से सटा होने के कारण रालोद की वहां की राजनीति में दिलचस्पी रहती आई है। एनडीए संग चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर में हमारा किसी से गठबंधन नहीं।

By Jaheer Hasan Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 01 Sep 2024 08:23 PM (IST)
Hero Image
रालोद हरियाणा के विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

जागरण संवाददाता, बागपत। लोकसभा चुनाव में बागपत तथा बिजनौर में जीत मिलने के बाद अब रालोद की जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में एंट्री हो गई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने जम्मू कश्मीर में चुनाव लड़ने की घोषणा कर 23 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी। जयंत चौधरी समेत दोनाें सांसद और छपरौली विधायक भी स्टार प्रचारक होंगे।

15 से 20 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव 

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने फोन पर बताया कि हम जम्मू-कश्मीर में 15 से 20 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कश्मीर पहुंचकर चुनाव की तैयारी शुरू करा दी। सोमवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की जा सकती है। भाजपा यानी एनडीए संग चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हमारा किसी से गठबंधन नहीं। रालोद अलग चुनाव लड़ेगा।

रालोद भारत रत्न स्व.चौ. चरण सिंह के विचार व नीतियों को लेकर जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ेगा। गांव गरीब के विकास, रोजगार, उद्योग, खेती किसानी एवं महिला सुरक्षा एवं महिला उत्थान रालोद के चुनावी मुद्दे होंगे। पश्चिम उप्र से ज्यादा धान की खेती जम्मू-कश्मीर में होती है इसलिए खेती-किसानी चुनाव में हमारा प्रमुख मुद्दा होगा। रालोद सेब के बाग मालिकों के हितों के लिए काम करेगी।

ये होंगे स्टार प्रचारक

राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। स्टार प्रचारकों की सूची में पहला नाम रालोद अध्यक्ष जयंत् चौधरी, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. यश्वीर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, पूर्व सांसद मुंशीराम, पूर्व सांसद अमीर आलम, बागपत से सांसद डा. राजकुमार सांगवान,

बिजनौर से सांसद चंदन चौहान, पूर्व सांसद मलूक नागर, बुढ़ाना से विधायक राजपाल बालियान, प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल कुमार के नाम शामिल हैं।

शामली से विधायक प्रसन्न चौधरी, छपरौली से विधायक डा. अजय कुमार, सिवालखास विधायक गुलाम माेहम्मद, खतौली से विधायक मदनभैया, थानाभवन से विधायक अशरफ अली, विधायक प्रदीप चौधरी,

विधायक योगेश चौधरी, विधायक डा. सुभाष गर्ग, रालोद प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष खालिद मसूद, रालोद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मनीषा अहलावत, अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

ओमप्रकाश सागर, प्रबुद्ध कुमार तथा विनय कुमार भी रालोद के स्टार प्रचारक होंगे। रालोद नेता ओमबीर ढाका ने कहा कि रालोद जम्मू-कश्मीर में मजबूती से चुनाव लड़कर जीत हासिल करेगा

यह भी पढ़ें : दिल्ली-हरियाणा और जम्मू समेत पांच राज्यों में BSP लड़ेगी विधानसभा चुनाव, मायावती ने की घोषणा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर