Move to Jagran APP

लिम्का बुक में दर्ज होगा डॉ. अशोक गुलशन का नाम

साहित्यिक-सामाजिक सेवाओं के लिए 25 देशों से मिला चुका है 877 अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय सम्मान

By JagranEdited By: Updated: Sun, 20 Dec 2020 12:13 AM (IST)
Hero Image
लिम्का बुक में दर्ज होगा डॉ. अशोक गुलशन का नाम

बहराइच : आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के रूप में सरकारी अस्पताल में मरीजों की सेवा के साथ सामाजिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में अपने अवदान की बदौलत डॉ. अशोक कुमार पांडेय गुलशन मिसाल बन गए हैं। उन्हें सर्वाधिक हिदी समाचार पत्रों के संग्रह का रिकॉर्ड बनाने के लिए लिम्का बुक के 2021 संस्करण में दर्ज किए जाने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पांडेय तकरीबन तीन दशक से कवि एवं लेखक के रूप में खास पहचान रखते हैं। इसके साथ देश-विदेश की पत्र-पत्रिकाओं को संकलित करने में उनकी रुचि बेमिसाल हैं। तीन दशक के दौरान कई तरह की पत्र-पत्रिकाओं को मंगाकर न केवल उसे पढ़ा, बल्कि उसके संकलित भी किया। इससे उनका आवास लघु लाइब्रेरी में तब्दील हो चुका है।

साहित्य के क्षेत्र में 56 व‌र्ल्ड रिकॉर्ड धारक डॉ. पांडेय ने बताया कि 1990 से अब तक भारतीय डाक के माध्यम से प्राप्त हिदी अखबारों का संग्रह किया जा रहा था, जिनकी संख्या 12634 है। इनमें भारत के 22 राज्यों के अलावा नेपाल, चीन, थाईलैंड के भी अखबार शामिल हैं। ये 160 बंडलों में पैक हैं। सर्वाधिक हिन्दी समाचार पत्रों के संग्रह का रिकॉर्ड लिम्का बुक के 2021 संस्करण में दर्ज किए जाने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भाजपा ने कसी कमर

संसू, बहराइच : भाजपा कार्यालय पर शनिवार को कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें 25 दिसंबर को आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन को सफल बनाने का खाका खींचा गया। कमेटी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गोंडा के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह व उनकी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पत्नी सरोजनी सिंह के आकस्मिक निधन पर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने कहा कि 25 दिसंबर को किसान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें सभी विधानसभा के किसान शामिल होंगे। कृषि कानूनों को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर किया जाएगा। बैठक में सांसद अक्षयवर लाल गोंड, पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी, विधायक सुभाष त्रिपाठी, अनुपमा जायसवाल, सुरेश्वर सिंह, सरोज सोनकर, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, अरुणवीर सिंह, गुलाबचंद्र शुक्ल, चंद्रभान सिंह, बीनाराज मिश्रा, हरिश्चंद्र गुप्त मौजूद रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें