Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: बहराइच के डिप्टी रेंजर की कार ने छात्रा समेत चार को रौंदा, दो की मौत

यूपी के गोंडा ज‍िले में कर्नलगंज-खरगूपुर मार्ग पर गोपालबाग के पास मंदिर से लौट रही छात्रा समेत चार लोगों को कार ने रौंद दिया। इसमें दो की मौत हो गई। दो घायलों का उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि बहराइच में तैनात डिप्टी रेंजर अमित वर्मा की कार से दुर्घटना हुई है। कार को कब्जे में लिया गया है।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Wed, 09 Oct 2024 08:12 AM (IST)
Hero Image
डिप्टी रेंजर की कार से कुचलकर दो लोगों की मौत।- सांकेति‍क तस्‍वीर

संवाद सूत्र, कौड़िया/आर्यनगर (गोंडा)। कर्नलगंज-खरगूपुर मार्ग पर गोपालबाग के पास मंदिर से लौट रही छात्रा समेत चार लोगों को कार ने रौंद दिया। इसमें दो की मौत हो गई। दो घायलों का उपचार चल रहा है। कार बहराइच में वन विभाग में तैनात डिप्टी रेंजर की बताई जा रही है।

बताया जाता है कि कर्नलगंज-खरगूपुर मार्ग पर मंगलवार की सुबह गोपाल बाग कस्बा स्थित दुकान पर अंगद कुमार उर्फ झुरई बैठे थे। अनियंत्रित कार ने अंगद कुमार को रौंद कर आगे बढ़ते हुए गोपालबाग स्थित सम्मय माता मंदिर से लौट रही रुपईडीह गांव की छात्रा आयुषी उर्फ शगुन व उनकी बहन गौरिसा उर्फ परी को भी रौंद दिया। वाहन यहीं नहीं रुका, बल्कि साइकिल से जा रहे कमरावां तिवारी पुरवा निवासी छात्र रौनक को भी रौंद दिया।

चारों घायलों को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने अंगद कुमार व छात्रा आयुषी को मृत घोषित कर दिया। गौरिसा उर्फ परी को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। रौनक का उपचार चल रहा है। मृतक अंगद कुमार कस्बे में लोहे का कारोबार करते थे। प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि बहराइच में तैनात डिप्टी रेंजर अमित वर्मा की कार से दुर्घटना हुई है। कार को कब्जे में लिया गया है।

संवाद सूत्र, मल्लावां (हरदोई)। कन्नौज मार्ग पर सोमवार की देर रात महिमपुर मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में भरे पानी में पलट गई। हादसे में कार सवार कानपुर के दो ट्रैक्टर मिस्त्रियों की मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी से वाहन को बाहर निकाला तो दोनों के शव उसके अंदर मिले। कानपुर के कल्याणपुर के रमेश ट्रैक्टर मिस्त्री थे। वह अरौल में ट्रैक्टर वर्कशाप चलाते थे। साथ में ग्राम बरेंडा के गोविंद भी ट्रैक्टर की मरम्मत करते थे। दोनों मल्लावां में पूर्व विधायक सतीश वर्मा के यहां ट्रैक्टर मरम्मत को आए थे। देर रात कार से लौट रहे थे। रास्ते में इनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में भरे पानी में जा गिरी।

यह भी पढ़ें: घर-दुकानों में छिपाकर रखा था मौत का सामान, छापेमारी में पकड़ा बारूद और सुतली गोला

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें