Move to Jagran APP

Bahraich Seat Result 2024: बहराइच सीट पर भाजपा के डा. आनंद कुमार गोंड जीते, दूसरे नंबर पर ही सपा

Bahraich lok sabha election 2024 Result - लोकसभा क्षेत्र 56-बहराइच सुरक्षित सीट से भाजपा तीसरी बार भगवा फहराने में सफल रही है। भाजपा प्रत्याशी आनंद गोंड ने 518802 मत हासिल किए। उनके प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी रमेश गौतम को 454575 मत ही हासिल हो सके। आनंद ने 64227 मतों से जीत हासिल की। तीसरे नंबर पर रही बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डा. बिरजेश सोनकर को 50448 मत ही मिले।

By Shivam Yadav Edited By: Shivam Yadav Published: Mon, 03 Jun 2024 07:43 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2024 01:07 PM (IST)
Bahraich Seat Result 2024 Updates: मोदी के नाम पर भाजपा को फायदा।

डिजिटल डेस्क, बहराइच। Bahraich lok sabha Chunav Result 2024 Updates| लोकसभा क्षेत्र 56-बहराइच सुरक्षित सीट से भाजपा तीसरी बार भगवा फहराने में सफल रही है। भाजपा प्रत्याशी डा. आनंद कुमार गोंड ने 64227 मतों से जीत हासिल कर सपा को पराजित किया है।

लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को गल्ला मंडी परिसर में सुबह सात बजे से शुरू हुई। पांच विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना का काम एकसाथ शुरू किया। सुबह 10 बजे तक प्रथम चरण के रुझान आने शुरू हो गए। शुरुआती रुझान में भाजपा की कम बढ़त ने प्रत्याशी व उसके समर्थकों की धड़कने बढ़ा दीं।

31 चरणों तक मतगणना का काम चलता रहा। शाम पांच बजे के करीब अंतिम चरण की मतगणना पूरी हुई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी आनंद गोंड ने 518802 मत हासिल कर तीसरी बार बहराइच में भगवा परचम फहराने का काम किया। उनके प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी रमेश गौतम को 454575 मत ही हासिल हो सके। आनंद ने 64227 मतों से जीत हासिल की। तीसरे नंबर पर रही बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डा. बिरजेश सोनकर को 50448 मत ही मिले।

चुनाव- 2019 का परिणाम

विजयी- अक्षयवर पटेल, भाजपा (525982 वोट) 

निकटतम- शब्बीर वाल्मीकि, सपा (397230)

अंतर- 128752

बहराइच लोकसभा सीट का राजनीतिक समीकरण

राम मंदिर के साथ मोदी सरकार के कराए गए कार्यों के चलते बहराइच (Bahraich Seat Result 2024) के लोगों के जेहन में भाजपा अपना स्थान बनाए हुए हैं। समाजवादी पार्टी की उम्मीदें मुस्लिम, यादव के अलावा अनुसूचित व पिछड़े वर्ग के मतों में सेंध लगाने पर टिकी हैं। उसे कांग्रेसियों का भी साथ मिल रहा है। 

बसपा की कोशिश वंचित वर्ग के मतों में सेंध लगाने के साथ मुस्लिमों को अपने पाले में लाने की है। हालांकि, बसपा की यह कोशिश चुनौती पूर्ण दिख रही है। बहरहाल, मुकाबला दिलचस्प है और तस्वीर परिणाम आने पर ही स्पष्ट होगी।

भाजपा से जुड़े हैं पांच में चार विधायक

बहराइच संसदीय क्षेत्र के पांच में से चार विधायक भाजपा (BJP) एवं सहयोगी दल के हैं। भाजपा के महसी से सुरेश्वर सिंह, बहराइच सदर से अनुपमा जायसवाल, बलहा से सरोज सोनकर और नानपारा से अपना दल (एस) के रामनिवास वर्मा विधानसभा में क्षेत्र की नुमाइंदगी कर रहे हैं। चुनाव उनकी प्रतिष्ठा से भी जुड़ा हुआ है। 

मटेरा से सपा की मारिया शाह का कब्जा है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने विधानसभा चुनाव में अन्य चारों सीटों पर दूसरे स्थान पर थी, इसलिए पार्टी उम्मीदवार रहे दिग्गज अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सपा के पक्ष में एड़ी से चोटी तक जोर लगा रहे हैं।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.