Move to Jagran APP

Bahraich: भारत-नेपाल सीमा पर तनाव, नेपालगंज में दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा; अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू

मंगलवार को नेपालगंज में हिंसा भड़क गई। सड़कों पर उतरकर लोगों ने प्रदर्शन किया। आगजनी व तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल बम चलाते हुए कई राउंड हवाई फायरिंग की। उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। आंसू गैस के गोले छोड़े। फायरिंग कर लोगों को तितर-बितर करने का प्रयास किया गया। सात लोग घायल हो गए।

By Jagran NewsEdited By: Siddharth ChaurasiyaUpdated: Tue, 03 Oct 2023 07:17 PM (IST)
Hero Image
मंगलवार को नेपालगंज में हिंसा भड़क गई। सड़कों पर उतरकर लोगों ने प्रदर्शन किया।

जागरण संवाददाता, बहराइच। मंगलवार को नेपालगंज में हिंसा भड़क गई। सड़कों पर उतरकर लोगों ने प्रदर्शन किया। आगजनी व तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल बम चलाते हुए कई राउंड हवाई फायरिंग की। उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। आंसू गैस के गोले छोड़े। फायरिंग कर लोगों को तितर-बितर करने का प्रयास किया गया। सात लोग घायल हो गए। बहराइच से सटे बांके जिला प्रशासन ने नेपालगंज में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी किया गया है।

नेपालगंज में पिछले दो दिनों से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। एक व्यक्ति ने इंटरनेट मीडिया पर इस्लाम के प्रति टिप्पणी की थी। इससे नाराज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दो दिन पहले नेपालगंज में प्रदर्शन करते हुए आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। इससे आक्रोशित ओमकार परिवार के नेतृत्व में मंगलवार को हजारों की संख्या में हिंदू समुदाय के लोग शांति जुलूस निकाल रहे थे।

यह भी पढ़ें: UP Politics: यूपी तक पहुंच रही बिहार जातीय जनगणना की आंच, मायावती ने सीएम योगी को दी नसीहत, कहा- बिना देर किए…

बताया जा रहा है कि जुलूस बीपी चौक से त्रिभुवन चौक की तरफ बढ़ रहा था। रास्ते में पड़ने वाली मस्जिद से जुलूस पर पत्थरबाजी की गई। इससे हिंसा भड़क गई। प्रदर्शन के साथ तोड़फोड़ व आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान पेट्रोल बम चले। उपद्रवियों को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोली चलाई गई।

घटना के बाद नेपालगंज के सभी स्कूल-कालेज व दुकानें बंद कर दिए गए हैं। लोगों से सद्भाव बनाए रखने की अपील की जा रही है। बांके के प्रमुख जिलाधिकारी विपिन आचार्य ने अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू किए जाने के आदेश दिए हैं। बहराइच के पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि हालात पर हम नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें: UP Crime News: बेड पर खून से लथपथ पड़ी थी शशिबाला, नीचे लटक रहा था पैर; सीने से तमंचा सटा कर किसने मारी गोली?

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।